Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सियार के हमले में मां-बेटी समेत तीन घायल:सीतापुर में खेत जाते समय किया हमला, ग्रामीणों ने सियार को खदेड़ा

    5 hours ago

    2

    0

    सीतापुर संदना थाना क्षेत्र के अंबा घाट स्थित मजरा कृष्णापुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत जा रही एक महिला और उसकी मासूम बेटी पर अचानक सियार ने हमला कर दिया। इस हमले में मां, बेटी और और बचाने पहुंचे सहित पिता तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से किसी तरह परिवार की जान बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय रामस्वरूपी अपनी 7 वर्षीय बेटी अंकिता के साथ खेत की ओर जा रही थीं। तभी रास्ते में अचानक एक सियार ने बच्ची पर हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए मां रामस्वरूपी ने बहादुरी दिखाते हुए सियार से भिड़ गईं। शोर सुनकर पास में गन्ना छील रहे मौजूद पिता पंचम (लगभग 50 वर्ष) भी मौके पर पहुंच गए और सियार को भगाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान सियार ने तीनों पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया। हमले से तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों के सहारे सियार को भगाया। इसके बाद घायल परिवार को तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों को शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव आए हैं, हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नियंत्रण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की हलचल देखी गई है, लेकिन इस तरह का हमला पहली बार हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में आंबेडकर जयंती पर जश्न:दूर-दराज से देखने आ रहे भीमनगरी, केक काट कर बनेगा जन्मोत्सव
    Next Article
    धुरंधर मूवी में अतीक अहमद के किरदार पर आपत्ति:लखनऊ हाईकोर्ट में डायरेक्टर के खिलाफ याचिका, 28 अप्रैल को होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment