Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'संविधान केवल कागज नहीं लोहे की तलवार है':लखनऊ में अखिलेश यादव ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, बोले- लड़ाई जारी रहेगी

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती के अवसर पर अखिलेश यादव ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब को आज पूरा देश याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों साल के सामाजिक संघर्ष के खिलाफ, सामाजिक न्याय और बराबरी के अधिकार के लिए जो लड़ाई बाबा साहब ने शुरू की थी, उसे आगे बढ़ाने का काम समाजवादी लोग लगातार करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना और उसके राज को मजबूत करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। ‘यूपी की जनता ने संविधान को बचाया’ अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय राज के लिए हमें सालों लगे हैं। हम लगातार इसके लिए संघर्ष करेंगे। आपने हमने सुना था कि लोकसभा के समय पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कहा था कि 400 से अधिक सीट जीतेंगे और संविधान बदल देंगे। लेकिन हम धन्यवाद देंगे उत्तर प्रदेश की जनता को जिन्होंने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जो कागज का दस्तावेज है। जो हमारा सम्मान है उसको बचाने के लिए मतदान करके संविधान और लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया । ‘संविधान केवल कागज नहीं लोहे की तलवार है’ अखिलेश यादव ने कहा ये लोग हार के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं। भूमिगत जरूर हो गए हैं लेकिन हम सबको मिलकर उन्हें हराना भी है और हटाना भी है। बाबा साहब का संविधान केवल कागज नहीं है लोहे की तलवार है जो समय-समय पर हमें सम्मान दिलाने का कार्य करती हैं। संविधान हमारे दिल में है, संजीवनी है, हमें न्याय दिलाता है संविधान आगे बढ़ने का मौका देता है रक्षा करता है। ‘बाबा साहब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने बढ़ाएंगे’ अखिलेश यादव ने कहा भाजपा की 10 साल की सरकारों में सबसे ज्यादा बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गई है । जो तोड़ने वाले लोग हैं बजट देकर के चुनाव से पहले झूठा संदेश देना चाहते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता समझदार और सावधान है। इनके साजिश और षड्यंत्र से अभी भी दलित और पिछड़ों के खिलाफ खासकर PDA वर्ग के खिलाफ भेदभाव हो रहा है। लोग मान सम्मान के लिए कभी-कभी आत्महत्या कर लेते हैं। 2027 में बीजेपी हटने वाली है और हम सब मिलकर बाबा साहब के संविधान समाज की स्थापना करने का काम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में सर्राफा व्यापारी से 4.5 लाख की लूट:दुकान बंद कर घर लौटते समय बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
    Next Article
    लखनऊ में बनाया गया अग्निशमन सेवा दिवस::शहीदों को किया गया नमन, सेवा-सुरक्षा का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment