Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संविदा कर्मियों की छंटनी पर ऊर्जा प्रबंधन पर सवाल:घाटमपुर में बैठक, समस्याओं पर चर्चा और नए पदाधिकारियों का चुनाव

    3 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती तथा अपनी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री रण बहादुर सिंह यादव ने संविदा कर्मियों की बड़े पैमाने पर हो रही छंटनी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या, बिजली लाइनों के विस्तार और बढ़ते लोड को देखते हुए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, न कि उन्हें हटाया जाना चाहिए। यादव ने ऊर्जा प्रबंधन की वर्तमान व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। मुख्य अतिथि ने आगामी 15 अप्रैल को लखनऊ में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में जिले से अधिक से अधिक संविदा कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसी बैठक में सर्वसम्मति से आलोक अवस्थी को जिला अध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार को जिला महामंत्री और विजय कुमार को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। संगठन के संस्थापक ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान संविदा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में मुन्नू, रामनरेश, शैलेन्द्र, बाबू खां, कुलदीप, कैलाश, नितिन, राजू, राकेश, गोलू, राजेश, राजकुमार, धर्मेंद्र, विजय सहित सैकड़ों लाइनमैन उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम महिलाओं ने ईरान के लिए दान किया सोना:सोने-चांदी के गहने और नकदी जुटाई, मेडिकल उपकरणों के लिए की मदद
    Next Article
    प्लास्टिक दाना फैक्ट्री से चोरी करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट:कानपुर पुलिस ने गुजैनी अंडरपास से पकड़ा, चोरी की दो बाइकें बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment