Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे:ममता कल इसी रूम में 4 घंटे रुकी थीं; बंगाल में 15 बूथ पर कल दोबारा वोटिंग

    14 hours ago

    1

    0

    भाजपा नेता और भवानीपुर से उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी अपने एजेंट के साथ कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे हैं। इसी स्ट्रॉन्ग रूम में गुरुवार रात को सीएम और भवानीपुर से TMC कैंडिडेट ममता बनर्जी 4 घंटे बैठी रही थीं। वहीं चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है। दरअसल 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, EVM से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी। उधर, कोलकाता के सात EVM स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी है| सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने यह फैसला खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार रात TMC और BJP कार्यकर्ताओं के 5 घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया गया है। दरअसल TMC ने गुरुवार रात चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, EVM से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोग मौजूद होने के आरोप लगाए थे। ममता कल स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे बैठी रहीं सीएम ममता बनर्जी करीब 8 बजे सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और लगभग 4 घंटे अंदर रहीं थीं। देर रात करीब 12:07 बजे बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा, ‘अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।’ 6 फोटो-वीडियो में देखिए गुरुवार रात का पूरा घटनाक्रम शाम 8 बजे: धरना शुरू रात 8 बजे: ममता स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं रात 8:20 बजे: चुनाव आयोग ने समझाया रात 9 बजे: सुरक्षा बढ़ा दी गई रात 9:30 बजे : कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज रात करीब 12.30 बजे: ममता स्ट्रॉन्ग रूम से निकलीं देखिए वह VIDEO जिसके बाद हंगामा हुआ… बंगाल चुनाव से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran से जंग पर Trump का बड़ा दांव, Ceasefire की आड़ में US Congress को किया बाईपास
    Next Article
    जम्मू के बनतालाब में पुल गिरा, 5-7 मजदूर दबे:एक की मौत; रेस्क्यू जारी, दावा- मरम्मत के दौरान कार गुजरने से हादसा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment