Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वास्थ्य-शिक्षा और अवैध-खनन को लेकर सपा ने सरकार को घेरा:बांदा में किसानों को खाद-बीज और सिंचाई की समस्या, जिलाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा, किसानों की समस्याओं और अवैध खनन को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधा। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने मेडिकल कॉलेज से लेकर सड़कों और अधूरे विकास कार्यों तक के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि जिले में आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। इस दौरान सपा सांसद प्रतिनिधि शिव शंकर सिंह पटेल, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज में बिना पैसे ऑपरेशन नहीं होने का आरोप उमेश यादव ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि वहां बिना पैसे दिए गरीब मरीजों का ऑपरेशन तक नहीं किया जाता। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में नवजात के शव को आवारा कुत्तों द्वारा उठाकर नोचे जाने की घटना को स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। महाविद्यालय में शिक्षक नहीं, युवा बेरोजगार शिक्षा व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। जिले में बड़ी संख्या में विद्यालय बंद होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं बीटीसी, डीएलएड और बीएड की डिग्री लेकर युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। खाद-बीज की कमी और लो-वोल्टेज से सिंचाई प्रभावित किसानों की समस्याएं उठाते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसान परेशान हैं। लो-वोल्टेज की समस्या के कारण नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। अवैध खनन से नदियों की जलधारा रोकने का आरोप उमेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक मिलीभगत से नदियों की जलधारा रोककर अवैध खनन कराया जा रहा है। ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दुरेड़ी और राजघाट के बीच रिंग रोड पर पुल का निर्माण 10 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। समस्याएं दूर नहीं हुईं तो आंदोलन करेगी सपा सपा जिलाध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज की घटना और अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कराने के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली कॉलेज में कीर्तन दरबार सजा, संगत ने गुरुवाणी सुनी:प्रकाश पर्व पर आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे, एकता और समानता का संदेश
    Next Article
    गोंडा पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक:बोले- सपा सनातन विरोधी, अखिलेश यादव कान पकड़कर माफी मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment