Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली कॉलेज में कीर्तन दरबार सजा, संगत ने गुरुवाणी सुनी:प्रकाश पर्व पर आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे, एकता और समानता का संदेश

    2 hours ago

    2

    0

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बरेली कॉलेज मैदान में भव्य कीर्तन दरबार और दीवान सजाया गया। आयोजन में बरेली के साथ आसपास के जिलों और पिंडों से हजारों की संख्या में संगत पहुंची। श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी का श्रवण किया और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, समानता और सेवा की भावना पर जोर दिया गया। संगत ने कीर्तन और गुरुवाणी के माध्यम से गुरु साहिब को नमन किया। कोलकाता से आए श्रद्धालुओं ने बरेली की आत्मीयता को सराहा आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। कोलकाता से बरेली आए नरेंद्र सिंह और जसवंत कौर ने शहर के माहौल और लोगों की गर्मजोशी की जमकर तारीफ की। नरेंद्र सिंह ने बताया कि मैदान में प्रवेश करते ही अनजान लोगों ने भी जिस अपनापन और प्यार से 'सत श्री अकाल' कहकर स्वागत किया, वह दिल को छू लेने वाला अनुभव था। उन्होंने गुरु नानक साहिब के तीन मूल सिद्धांतों—नाम जपना, किरत करनी (मेहनत से कमाना) और वंड छकना (बांटकर खाना) को जीवन में उतारने की बात कही। एकता, समानता और नारी सम्मान का दिया संदेश कार्यक्रम में मौजूद परमजोत सिंह ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 1469 में तलवंडी में जन्म लेने के बाद पूरी दुनिया में समानता और इंसानियत का संदेश फैलाया। उन्होंने 'अव्वल अल्लाह नूर उपाया' और 'सो क्यों मंदा आखिये जित जमे राजान' जैसी पंक्तियों का उल्लेख करते हुए बताया कि गुरु साहिब ने समाज में ऊंच-नीच को मिटाने और महिलाओं को सर्वोच्च सम्मान देने की शिक्षा दी। साथ ही, उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब में बाबा फरीद, भगत कबीर और भगत नामदेव जैसे संतों की वाणी को शामिल कर सर्वधर्म समभाव की मिसाल कायम की। 29 नवंबर को तक्षशिला स्कूल में होगा अगला आयोजन सेंट्रल कमेटी की ओर से आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम के बाद अब स्थानीय गुरुद्वारों में भी उत्सव की श्रृंखला जारी रहेगी। सदर गुरुद्वारे की प्रधान हरिंदर कौर चड्ढा ने जानकारी दी कि प्रभात फेरियों और अखंड पाठ की समाप्ति के बाद अब आगामी रविवार, 29 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक तक्षशिला स्कूल में सदर गुरुद्वारे की ओर से प्रकाश पर्व का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी शहरवासियों से इस आयोजन में शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बुधवार से किसान भूख हड़ताल करेंगे:MDA परिसर में गंगाजल का छिड़काव, 30 नवंबर को महापंचायत होगा
    Next Article
    स्वास्थ्य-शिक्षा और अवैध-खनन को लेकर सपा ने सरकार को घेरा:बांदा में किसानों को खाद-बीज और सिंचाई की समस्या, जिलाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment