Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वार सीट पर सपा से अनुराधा चौहान पहली पसंद:भाजपा से राजकुमार चौहान पसंदीदा, विधायक शफीक अहमद अंसारी का क्या हुआ जानिए

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट पर अपना दल एस से विधायक शफीक अहमद अंसारी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 62% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। लेकिन, पार्टी से पहली पसंद विधायक शफीक अहमद अंसारी ही हैं। यहां पार्टी की बात करें तो सपा इस सीट पर पहली पसंद बनी हुई है, जिसके बाद दूसरे नंबर पर अपना दल एस फिर भाजपा तीसरे नंबर पर और बहुजन समाज पार्टी का स्थान चौथा है। पार्टीवार बात करें तो अपना दल (एस) के मौजूदा विधायक सफीक अंसारी को 98% लोगों ने पसंद किया है। उन्हीं की पार्टी के चौधरी घनवीर सिंह और मोहम्मद वकील एडवोकेट को एक-एक प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला है। भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में राजकुमार चौहान को 20%, सुनीता सैनी को 15% और महेश मौर्या को 7% लोगों ने पसंद किया है। अन्य का ऑप्शन 58 प्रतिशत लोगों ने चुना है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में अनुराधा चौहान को 78% लोगों ने पसंद किया है। अनवर को 7% और सलीम को 2% मतदाताओं का समर्थन मिला है। अन्य का ऑप्शन 13 प्रतिशत लोगों ने चुना है। बहुजन समाज पार्टी से शांति प्रसाद सागर को 40% और प्रेमदास को 30% लोगों ने अपनी पसंद बताया है। अन्य का ऑप्शन 30 प्रतिशत लोगों ने चुना है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट - इस लिंक पर क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    तालाब में डूबने से लड़की की मौत:प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना, पैर फिसलने से हुआ हादसा
    Next Article
    यमुनानगर में तीन बच्चों की पिता की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; अयोध्या का रहने वाला, फैक्ट्री में काम करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment