Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नगर निगम ने कसी कमर:नगरायुक्त बोले-शहर में स्वच्छता कार्य शत-प्रतिशत कराएं, नाले-नालियों पर लगेंगे फ्लोटिंग ट्रैश बैरियर

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर नगर निगम एक अप्रैल से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इस संबंध में नगरायुक्त शिपू गिरि ने जलकल, निर्माण, गैराज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर में स्वच्छता, सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्य पहले से किए जा रहे हैं, लेकिन एक अप्रैल से इन कार्यों का असर शत-प्रतिशत जमीन पर दिखाई देना चाहिए। नगरायुक्त ने महानगर के नाले-नालियों में फ्लोटिंग ट्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए। ये बैरियर जालियों की तरह काम करेंगे, जिनकी मदद से नालियों में बहकर आने वाला कचरा जैसे रैपर, पॉलिथीन आदि एक स्थान पर एकत्रित हो सकेगा और उसे समय रहते निकालकर आगे बहने से रोका जा सकेगा। उन्होंने कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन से समय पर कचरा उठान सुनिश्चित करने और उसके बाद संबंधित स्थानों की तुरंत सफाई कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही कूड़ाघरों और सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई और उन पर पेंटिंग कराकर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश भी दिए। नगरायुक्त ने शहर के प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता के साथ सेल्फी प्वाइंट विकसित करने का सुझाव भी रखा। बैठक में निर्माण विभाग को उन स्थानों पर तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए, जहां नालियां नहीं हैं या ढलान सही न होने के कारण जल निकासी की समस्या बनी रहती है। गैराज विभाग द्वारा ऐसे 34 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन सभी स्थानों पर शीघ्र सुधार कार्य कराया जाएगा। नगरायुक्त ने प्रत्येक वार्ड में वेस्ट टू वंडर पार्क या सौंदर्यीकरण कॉर्नर विकसित करने के निर्देश भी दिए, ताकि शहर की सुंदरता के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया जा सके। बैठक में मुख्य अभियंता (निर्माण) सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, अधिशासी अभियंता (जल) वीबी सिंह, जेडएसओ राजीव चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जेई, सफाई निरीक्षक और एनजीओ के वालंटियर्स मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में खनन टीम पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार:ओवरलोड मोरम ट्रक रोकने पर पेट्रोल पंप मालिक और चालकों ने की थी मारपीट
    Next Article
    लगातार प्रयास बना सफलता की कुंजी:UPPCS में ऋतू सिंह और साक्षी यादव नायब तहसीलदार पद पर चयनित , असिस्टेंट कमिश्नर बनी पूजा चौधरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment