Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में खनन टीम पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार:ओवरलोड मोरम ट्रक रोकने पर पेट्रोल पंप मालिक और चालकों ने की थी मारपीट

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में खनन टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना ओवरलोड मोरंग लदे ट्रकों की चेकिंग के दौरान हुई थी, जिसमें खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह के साथ कथित तौर पर मारपीट और धक्का-मुक्की की गई थी। यह घटना शनिवार देर रात कसेंदा स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई। खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह ओवरलोड मोरंग लदे ट्रकों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक मालिकों और पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक अंशु सिंह और कुछ ट्रक मालिकों ने खनन इंस्पेक्टर के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा भी हुआ। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। खनन इंस्पेक्टर की तहरीर पर रविवार सुबह पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक अंशु सिंह, मैनेजर सहित चार नामजद और बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच के बाद, सोमवार को पिपरी पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बलवन्त सिंह यादव, मान सिंह यादव (दोनों निवासी मखऊपुर, पिपरी), रवि सिंह पटेल (निवासी फतेहपुर सहावपुर, पिपरी) और पवन कुमार (निवासी औधन, पिपरी) शामिल हैं। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने 4 साल के काम गिनाए:बोले- रोडवेज स्टैंड, कंपोजिट स्कूल और पक्का गंगाघाट बनवाया
    Next Article
    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नगर निगम ने कसी कमर:नगरायुक्त बोले-शहर में स्वच्छता कार्य शत-प्रतिशत कराएं, नाले-नालियों पर लगेंगे फ्लोटिंग ट्रैश बैरियर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment