Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साउथ 24 परगना में भाजपा कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़:हुगली में TMC-ISF कार्यकर्ताओं में मारपीट, हावड़ा में EVM खराब होने पर हंगामा, 2 हिरासत में

    8 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग हो चुकी है। मतदान के लिए सुबह 5.30 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे। ज्यादातर बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है। साउथ 24 परगना जिले में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि TMC के गुंड़ों उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। नादिया के छपरा में BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर लाठी-रॉड से हमले का आरोप लगाया। वहीं हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। CRPF ने दो लोगों को हिरासत में लिया। हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे। चुनाव से जुड़ी 3 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Explained UAE Exits OPEC | ग्लोबल ऑयल मार्केट में बड़ा धमाका: UAE का OPEC से बाहर निकलना- क्या तेल की कीमतों में आएगी सुनामी?
    Next Article
    यूपी का बांदा लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा 45.6°C:धौलपुर में ट्रेन कोच में आग लगी, ओडिशा में लू सेंटर बनाए; गर्मी की 10 फोटोज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment