Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साढ़ में दर्शन के बहाने दुल्हन फरार:पति को दिया चकमा, 7 लाख के जेवर-नकदी लेकर गायब, पुलिस CCTV से तलाश में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दर्शन के बहाने आई नई-नवेली दुल्हन अपने पति को चकमा देकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पति मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पत्नी को तलाशता रह गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहानाबाद निवासी सौरभ उर्फ विकास की शादी करीब एक माह पहले बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था। सोमवार को सौरभ अपनी पत्नी के साथ साढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध कुढ़नी हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। मंदिर पहुंचने के कुछ ही देर बाद पत्नी ने सौरभ से कहा कि उसकी एक सहेली कुढ़नी चौराहे पर खड़ी है, जिसे बाइक से लाना है। पत्नी की बात पर भरोसा कर सौरभ उसे वहीं छोड़कर चौराहे की ओर चला गया। लेकिन जब वह सहेली को खोजकर वापस मंदिर लौटा, तो उसकी पत्नी वहां से गायब थी। सौरभ ने पहले मंदिर परिसर में और फिर आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला, जिससे उसकी चिंता और बढ़ गई। पीड़ित के मुताबिक, पत्नी अपने साथ करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पहनकर आई थी और साथ ही 1 लाख रुपये नकद भी ले गई। घटना से आहत सौरभ ने साढ़ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साढ़ थाना प्रभारी के अनुसार, मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में महिला की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है और मोबाइल लोकेशन के जरिए महिला की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बाजार से लौट रही युवती का अपहरण:कार सवारों ने जबरन बैठाया, केस दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
    Next Article
    नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव पहुंचे अयोध्या:राम लला का किया दर्शन, बोले- भगवान राम हमारे पाहुन हैं, घर आया हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment