Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में भाजपाइयों ने फूंका विपक्ष का पुतला:महापौर अर्चना वर्मा ने महिला विरोधी बताया, बिल पास न होने का विरोध

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पारित न होने देने के आरोप में किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसे महिला विरोधी बताया। यह विरोध प्रदर्शन खिरनीबाग चौराहा पर हुआ, जहां महापौर अर्चना वर्मा, ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक अरविंद सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सागर, अभिषेक यादव महानगर उपाध्यक्ष और अंशुल चौहान महानगर महामंत्री सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्‌ठे हुए थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। भाजपा महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि, सरकार ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनका हक दिलाना था। हालांकि, मतदान के दौरान यह विधेयक पारित नहीं हो सका, और भाजपा ने इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। महापौर का आरोप है कि विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध किया, जिससे यह पास नहीं हो पाया। भाजपा महापौर अर्चना वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि संसद में महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने महिलाओं के हक को रोका है। उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाएं मिलकर विपक्ष के इस कृत्य की निंदा करते हैं और आने वाले चुनावों में उन्हें करारा जवाब देंगे। महापौर ने आगे कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां महिला विरोधी हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सम्मान दिलाना चाहते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से आगामी चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद मनोज तिवारी बोले-ममता दीदी का सिस्टम हिल गया है:बंगाल में अब काबा नहीं काली की पूजा होगी,सपा मेरा AI मछली भात वाला फोटो वायरल कर रही
    Next Article
    7 से 21 मई तक स्वगणना अभियान:डीएम लखनऊ ने तैयारियों की समीक्षा की; 110 वार्ड में होगी ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment