Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP युवा मोर्चा महिलाओं ने फूंका पुतला:कानपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, महिला आरक्षण बिल पास न होने का विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। जिला मंत्री एड. मीनाक्षी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी फूंका गया। दोपहर 12 बजे गुमटी चौराहे के पास रामकृष्ण नगर में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल गांधी और अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुतलों को अग के हवाले कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह बिल बेहद जरूरी है, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। महिला के अधिकारों का जब भी हनन हुआ है, तो वो सड़क पर उतरीं हैं। आज जिस तरह से हमें जो 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने वाला था उसे मिलने में अड़चन लगाई है। इसको लेकर हमने आज राहुल और अखिलेश का पुतला फूंका है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सीमा, रीता पासवान, सविता, मानसी, श्रुति और आकांक्षा समेत अन्य महिलाओं ने भी महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी बात रखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में ग्राम प्रधानों ने किया पैदल मार्च:कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    गोरखपुर चिड़ियाघर में भालू ने खाए आइसक्रीम:42 डिग्री अधिकतम तापमान बरकार, लोग बोलें- बाहर निकलना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment