Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क उखाड़ने का VIDEO, जांच में “सब सही” निकला:मैनपुरी में सांसद डिंपल यादव की पोस्ट के बाद PWD टीम मौके पर पहुंची

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में सड़क निर्माण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस वीडियो में कुछ लोग नई बनी सड़क को आसानी से हाथों से उखाड़ते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगने लगे। यह सड़क जटपुरा चौराहे से बेस्ट गांव तक बनाई जा रही है। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) तत्काल हरकत में आया और मामले की जांच के आदेश दिए गए। जांच के लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया और विशेष रूप से उस जगह का बारीकी से मुआयना किया जहां का वीडियो वायरल हुआ था। इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह ने जांच के बाद बताया कि सड़क निर्माण में कोई खामी नहीं पाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और लगभग 300 मीटर हिस्से में सील कोट का काम बाकी है। उनके अनुसार, सड़क पूरी तरह से निर्धारित मानकों के अनुसार बनाई जा रही है और विभाग के पास कार्य से संबंधित सभी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड मौजूद हैं। उन्होंने यह भी समझाया कि नई बनी सड़क को पूरी तरह से सेट होने में समय लगता है। जिस जगह का वीडियो वायरल हुआ था, वहां दो दिन पहले ही काम हुआ था और सड़क को जमने में 6 से 7 दिन का समय लगता है। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों ने सड़क को उखाड़ा था, वही सामग्री बाद में अपनी जगह पर फिर से सेट हो गई। गांव के निवासी शिवम ने भी बताया कि सड़क में कोई बड़ी समस्या नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि एक जगह सड़क थोड़ी पतली थी, जहां लोगों ने उसे उखाड़कर देखा था। बाकी हिस्सों में सड़क का निर्माण सही हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:उन्नाव के बीकामऊ गांव में नीम के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में सहकारी समितियां देंगी 300 नई सेवाएं:खाद-बीज के साथ खतौनी, जनसेवा केंद्र और डेयरी की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment