Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए काम किए:रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड बोले- 22 करोड़ से सड़क बनवा रहा, जनता करेगी काम का मूल्यांकन

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर की रामकोला विधानसभा सीट से विधायक विनय प्रकाश गोंड ने अपने चार साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। साथ ही कहा कि उनके काम का मूल्यांकन जनता ही करेगी। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू... सवाल: आपकी विधानसभा में पिछले चार सालों में कौन-कौन से बड़े काम हुए? जवाब: हमारी विधानसभा में सड़कों का व्यापक विकास हुआ है। कप्तानगंज में सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है, जबकि लक्ष्मीगंज में 22 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। भटहट-पिपराइच मार्ग के जर्जर हिस्से के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मवन नाला पर मेहड़ा पुल का निर्माण कराया गया है। पहले यह नाला किसानों के लिए बड़ी समस्या था, लेकिन अब इसके सुधार से हजारों किसानों को लाभ मिल रहा है। कप्तानगंज रेलवे ढाला पर जाम की समस्या के समाधान के लिए फ्लाईओवर बनाया गया है और अब अंडरपास का निर्माण भी प्रस्तावित है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लगभग 50 करोड़ रुपये इलाज पर खर्च किए गए हैं। क्षेत्र में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है। धार्मिक स्थलों के विकास पर भी काम किया गया है। चेड़ा देवी मंदिर, कुलकुला धाम और कुसमा के राम-जानकी मंदिर का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। सवाल: ऐसे कौन से काम हैं जो अभी नहीं हो पाए? जवाब: अधिकांश सड़कों का निर्माण हो चुका है, केवल कुछ सड़कें बाकी हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी बनकट में एक सरकारी स्कूल के लिए धन स्वीकृत किया गया है। सवाल: क्षेत्र की बंद पड़ी चीनी मिलों पर आपका क्या कहना है? जवाब: कप्तानगंज चीनी मिल के चालू होने की संभावना है, जबकि रामकोला और लक्ष्मीगंज की बंद मिलों के स्थान पर नए उद्योग स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सवाल: क्या आगे भी चुनाव लड़ेंगे? जवाब: हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं। चुनाव लड़ना या न लड़ना शीर्ष नेतृत्व तय करता है। जो भी निर्णय होगा, उसे स्वीकार करेंगे। सवाल: अपने कार्यकाल को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: हमारे काम का मूल्यांकन जनता करेगी। हमने पूरी ईमानदारी से काम किया है, अब फैसला जनता के हाथ में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस के लिए लाइन में लगा बुजुर्ग गश खाकर गिरा:कानपुर में महिलाओं का हंगामा, कांग्रेसियों ने सिलेंडर की अर्थी निकाली
    Next Article
    मुख्तार अंसारी को पहली सजा दिलाने वाले अभियोजन अधिकारी:नीरज श्रीवास्तव कल होंगे सेवानिवृत्त, 3000 से अधिक मुकदमों का संचालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment