Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क निर्माण और गैस किल्लत पर भड़के किसान:तिकोनिया पार्क में पंचायत, बोले–मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत तिकोनिया पार्क में महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय के नेतृत्व में हुई। पंचायत में किसानों की लंबित मांगों और घरेलू गैस की किल्लत को लेकर आक्रोश खुलकर सामने आया। पंचायत के बाद किसानों ने प्रदर्शन करते हुए नगर निगम का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। किसानों ने मांग की कि गैस की आपूर्ति सुचारू कराई जाए और लंबित समस्याओं का जल्द समाधान हो। किसानों ने आरोप लगाया कि दर्शन नगर, झलकारी वार्ड और कुशमाहा क्षेत्र में 29 मीटर सड़क निर्माण का टेंडर जारी होने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत को संबोधित करते हुए महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय और प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया और गैस किल्लत दूर नहीं हुई, तो किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पंचायत और प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीएससीटी को मजबूत करने की रणनीति बनी:सहयोग और कन्यादान योजना पर जोर, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील
    Next Article
    ढोल-नगाड़ों के साथ शपथ लेने पहुंचे मनोनीत पार्षद:सेल्फी लेने की लगी होड़, बोले- गोरखपुर को बनाएंगे नंबर-1

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment