Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढोल-नगाड़ों के साथ शपथ लेने पहुंचे मनोनीत पार्षद:सेल्फी लेने की लगी होड़, बोले- गोरखपुर को बनाएंगे नंबर-1

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार को नगर निगम के नव-नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह पूरे उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। नगर निगम के सदन हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षदों के समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समारोह का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा नजर आया। मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सभी 10 मनोनीत पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी पार्षदों ने नगर निगम के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। देखिए 2 तस्वीरें ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ हुई एंट्री शपथ ग्रहण से पहले ही नगर निगम परिसर में रौनक बढ़ गई थी। सभी पार्षद अपने-अपने अंदाज में सदन हाल पहुंचे। रितेश सिंह बब्बू ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचे, जिससे माहौल पूरी तरह से चुनावी जीत जैसा दिखाई दिया। उनके समर्थक नाचते-गाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। अन्य पार्षद भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। कई पार्षदों के स्वागत में फूल-मालाओं की बारिश की गई। इस दौरान परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली। नारों से गूंजता रहा सदन हाल शपथ ग्रहण के दौरान सदन हाल में लगातार “जय श्री राम” और “योगी मोदी की जय” जैसे नारे गूंजते रहे। समर्थकों ने अपने-अपने पार्षदों के समर्थन में भी नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान कई बार माहौल इतना उत्साहित हो गया कि पूरा सदन हाल तालियों और नारों से गूंज उठा। पार्षदों को मंच पर बुलाकर उन्हें माला पहनाई गई और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। मेयर और एमएलसी का संदेश मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सभी नव-नियुक्त पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ सम्मान नहीं बल्कि सेवा का अवसर है। उन्होंने पार्षदों से अपेक्षा की कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें और शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में मौजूद विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने पार्षदों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की सलाह दी। ये हैं 10 मनोनीत पार्षद शपथ लेने वाले 10 पार्षदों में दुर्गेश बजाज, वीर सिंह सोनकर, रितेश सिंह बब्बू, आलोक सिंह विशेन, चंदन आर्या, ममता जायसाल, अरविंद निषाद, शिवम पांडेय, अष्टभुजा श्रीवास्तव और संजय कुमार वैश्व शामिल हैं। इन सभी को नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। 15 मार्च को जारी हुई थी सूची राज्य सरकार द्वारा 15 मार्च को नगर निकायों में मनोनीत पार्षदों की सूची जारी की गई थी। गोरखपुर नगर निगम में 10 लोगों को मनोनित किया गया, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इस सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जो पहले से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर से जुड़े दुर्गेश बजाज और भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्या का नाम भी सूची में शामिल होने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं। 2028 तक रहेगा कार्यकाल नगर निगम में पहले से 80 निर्वाचित पार्षद हैं और अब 10 मनोनीत पार्षद भी जुड़ गए हैं। इन सभी का कार्यकाल वर्ष 2028 तक रहेगा। इस मनोनयन में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही कुछ पूर्व पार्षदों को भी दोबारा मौका दिया गया है, जिससे अनुभव और नए चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। सामाजिक संतुलन का भी रखा गया ध्यान सरकार ने मनोनयन के दौरान सामाजिक संतुलन पर भी ध्यान दिया है। शहर के विकास से जुड़ी उम्मीदें नए पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही शहर के लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अब यह उम्मीद की जा रही है कि ये पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाएंगे और नगर निगम के जरिए उनका समाधान कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क निर्माण और गैस किल्लत पर भड़के किसान:तिकोनिया पार्क में पंचायत, बोले–मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन
    Next Article
    संतकबीर नगर में छात्रों ने रोबोटिक्स, AI तकनीकें सीखीं:वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment