Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में मामू-भांजा घायल:शादी के कार्ड बांटकर लौटते समय कार-बाइक की टक्कर, एक गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    सम्भल कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हड्डी मिल के पास बाइक और मारुति कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान शहजादी सराय निवासी पप्पू सैनी पुत्र खमानी लाल और सोनू सिंह पुत्र राजकुमार सैनी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामू-भांजा हैं। परिजनों ने बताया कि पप्पू सैनी अपनी बेटी काजल की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। वे चंदपुरा गांव में एक दावत से वापस आ रहे थे और सेफनी में अपनी बहन के घर आखिरी कार्ड देने के लिए रुके थे। पप्पू की बेटी की शादी 3 मई को होनी है, जबकि 25 अप्रैल को लग्न की रस्म निर्धारित है। घायल पप्पू के भाई भूरे ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना पुलिस से मिली। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पप्पू सैनी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सोनू सैनी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नशे में धुत युवकों का हंगामा:बुर्का पहनी युवती को रोक कर बदसलूकी की; स्थानीय लोगों ने जताया गुस्सा
    Next Article
    कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय में जलवायु अनुकूल मक्का पर शोध:नई संकर प्रजातियों के विकास पर काम तेज, पांच प्रजातियों पर वैज्ञानिक कर रहे शोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment