Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में नए सत्र के पहले दिन निःशुल्क पुस्तकें वितरित:किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खिले, पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा

    1 hour ago

    1

    0

    विकास क्षेत्र बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ बच्चों के लिए विशेष रहा। शासन की मंशा के अनुरूप 1 अप्रैल 2026 को सत्र के पहले ही दिन विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। नई किताबें पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने उत्साह के साथ नए सत्र की शुरुआत की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कलीमुल्लाह ने बताया कि बीआरसी बर्डपुर द्वारा सत्र 2025-26 की समाप्ति के अंतिम दिन 30 मार्च को ही आगामी सत्र 2026-27 के लिए सभी कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकें विद्यालय को उपलब्ध करा दी गई थीं। इसी कारण पहले ही दिन बच्चों को बिना किसी देरी के किताबें वितरित की जा सकीं। उन्होंने जानकारी दी कि कक्षा 6 के विद्यार्थियों को अक्षरा, विज्ञान भारती, कृषि विज्ञान, गृह शिल्प, महान व्यक्तित्व, हमारा इतिहास एवं नागरिक जीवन जैसी पुस्तकें प्रदान की गईं। वहीं, कक्षा 7 के छात्रों को दीक्षा, विज्ञान भारती, भारत की महान विभूतियां, इंग्लिश रीडर, संस्कृत, गृह कौशल, कृषि विज्ञान तथा इतिहास-नागरिक जीवन की पुस्तकें वितरित की गईं। इसी प्रकार, कक्षा 8 के बच्चों को प्रज्ञा, विज्ञान भारती, इंग्लिश रीडर, कृषि विज्ञान, गृह दर्शिका, भारत संसाधन एवं विकास, संस्कृत भारती और हमारे आदर्श जैसी पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। विद्यालय प्रशासन द्वारा कक्षोन्नति के साथ ही पुस्तक वितरण की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की गई, जिससे किसी भी छात्र को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। पहले ही दिन किताबें मिलने से छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है, और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की है। नए सत्र की शुरुआत में ही संसाधनों की समय पर उपलब्धता से यह उम्मीद जताई जा रही है कि छात्र-छात्राएं पूरे मनोयोग से पढ़ाई कर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निराश्रित गोवंश की दुर्दशा का मुद्दा उठाने वालों पर FIR:मुरादाबाद में प्रदर्शनकारियों पर नगर आयुक्त आवास में घुसने-हनुमान चालीसा पढ़ने का आरोप;प्रदर्शनकारी बोले-तो क्या कलमा पढ़ें
    Next Article
    हाथरस में नया शैक्षिक सत्र शुरू:बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत, स्कूलों को गुब्बारों से सजाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment