Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोकुलधाम वृद्धाश्रम में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप:गोरखपुर में रोटरी यूफोरिया का पहल, डॉक्टर ने दिए दांत ठीक रखने के टिप्स

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के मौके पर रोटरी यूफोरिया की तरफ से एक नेक पहल की गई। संस्था ने बड़गो स्थित गोकुलधाम वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए फ्री ओरल और डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। कैंप के दौरान डॉक्टर ने आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों के दांतों और मुंह की बारीकी से जांच की। बढ़ती उम्र में बुजुर्गों को दांतों और मसूड़ों की समस्या को देखते हुए यह कैंप काफी मददगार साबित हुआ। 'डेंटल किट' भी बांटी गई जांच के बाद उन्हें दांतों की देखभाल करने के जरूरी टिप्स दिए गए। साथ ही उन्हें समझाया कि कैसे वे अपने दांतों को लंबे समय तक ठीक रख सकते हैं। चेकअप के साथ-साथ संस्था की ओर से सभी बुजुर्गों को 'डेंटल किट' भी बांटी गई, ताकि वे अपनी सफाई का ख्याल रख सकें। संस्था के सदस्यों का कहना है कि बुजुर्गों की मुस्कान और उनकी सेहत का ख्याल रखना ही इस प्रोग्राम का असली मकसद था। कैंप में मौजूद बुजुर्गों ने भी इस पहल की काफी तारीफ की और डॉक्टर को धन्यवाद दिया। क्लब की अध्यक्ष शालिनी पांडेय ने बताया कि डॉ. अर्पिता सिंह ने विशेष सहयोग दिया। इस प्रोग्राम में अंजलि विनय गुप्ता, रुचि केडिया और अन्य शामिल रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर रेलवे गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक:ट्रेनों के रूट बदले, कई की गईं निरस्त; 42 दिन तक चलेगा मरम्मत कार्य
    Next Article
    गंगापुल डाउन ट्रैक पर मरम्मत काम हुआ शुरू:कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर 2 अप्रैल से लगेंगे नए स्लीपर, ट्रेनें होंगी प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment