Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में बांसी-धानी मार्ग पर फिर दौड़ी रोडवेज बसें:8 साल बाद अब 136 रुपए में सीधे गोरखपुर पहुंचेंगे यात्री

    5 hours ago

    2

    0

    बांसी से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बांसी-धानी मार्ग पर करीब आठ वर्षों से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है। लंबे इंतजार के बाद इस रूट पर दो बसों का संचालन शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को सीधी यात्रा की सुविधा मिल गई है। अब यात्री बिना किसी परेशानी के सीधे रोडवेज बस से गोरखपुर तक सफर कर सकेंगे। रोडवेज बसों का संचालन बांसी से गोरखपुर के बीच सकारपार, पेड़ारी और धानी बाजार होते हुए किया जा रहा है। इस मार्ग पर पहले परिवहन के पर्याप्त साधन नहीं थे, जिसके चलते लोगों को निजी बसों और ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता था। यात्रियों को कई बार बीच रास्ते में वाहन बदलने पड़ते थे, जिससे यात्रा मुश्किल और थकाऊ हो जाती थी। पहले 150 से 180 रुपए तक खर्च इस रूट पर बस सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को पहले निजी बस से बरगदवां तक करीब 100 रुपए किराया देकर जाना पड़ता था। इसके बाद बरगदवां से रोडवेज बस अड्डा या रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए 50 से 80 रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ते थे। यानी कुल मिलाकर यात्रियों पर ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ता था, साथ ही समय भी अधिक लगता था। अब 136 रुपए में सीधी और सुरक्षित यात्रा रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू होने के बाद अब यात्रियों को सिर्फ 136 रुपए में बांसी से गोरखपुर तक सीधी यात्रा की सुविधा मिल रही है। इससे न केवल किराए में राहत मिलेगी, बल्कि बार-बार वाहन बदलने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। यात्रियों के लिए यह सेवा समय, सुविधा और सुरक्षा—तीनों लिहाज से फायदेमंद मानी जा रही है। यात्रियों की मांग पर शुरू की गई सेवा सिद्धार्थनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके गंगवार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस मार्ग पर बस सेवा फिर से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मांग के अनुसार बस सेवाओं का विस्तार भी किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहेली के साथ गई नाबालिग से दुष्कर्म:यमुना किनारे बेर खाने गई थी पीड़ता, आगरा कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास
    Next Article
    कानपुर में दो दिन बारिश के आसार:दिन में कभी धूप तो कभी बादल का दौर जारी, गर्मी ने किया परेशान; रातें सामान्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment