Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 3 सड़कों को मिली स्वीकृति:3.83 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, लोगों को मिलेगी राहत

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं पर कुल 3.83 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या से जूझ रही जनता को बड़ी राहत मिलेगी। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विधायक विनय वर्मा के प्रयासों से मिली है। स्वीकृत परियोजनाओं में इंडो-नेपाल बॉर्डर से बाबा असरथदास समाधि स्थल तक 54.17 लाख रुपए की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द तक मिसिंग लिंक का निर्माण 205.23 लाख रुपए में होगा, और ग्रामसभा बसहिया समयमाता स्थान तक मिसिंग लिंक मार्ग का निर्माण 123.70 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्षों से आवागमन की समस्या का सामना कर रहे स्थानीय निवासियों के लिए स्कूल, बाजार और अस्पताल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन मार्गों की हालत पहले बेहद खराब थी, जिसके कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने कई बार इन सड़कों की मरम्मत के लिए आंदोलन और विरोध प्रदर्शन भी किए थे। अब स्वीकृति मिलने के बाद लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जनता की मांग के अनुरूप है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार:गैर इरादतन हत्या के प्रयास मामले में हुई कार्रवाई
    Next Article
    एटा में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक, गुणवत्ता पर जोर:डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने, पारदर्शिता व जवाबदेही पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment