Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सदर सीट पर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी को जनता ने नकारा:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार विक्रम सिंह, कांग्रेस से राजेंद्र लोधी, बसपा से जितेंद्र लोधी

    5 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले की सदर विधानसभा सीट से सपा विधायक चंद्र प्रकाश लोधी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 65% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार उम्मीदवारों की बात करें तो सपा में मौजूदा विधायक चंद्र प्रकाश लोधी 71% लोगों की पहली पसंद हैं। उनके बाद मो. रजा को 8% और राजकुमार मौर्य को भी 8% लोगों ने पसंद किया है। आबिद हसन को 6% लोगों ने अपनी पसंद बताया, जबकि 7% लोगों ने 'इनमें से कोई नहीं' का विकल्प चुना। भारतीय जनता पार्टी में पूर्व विधायक विक्रम सिंह सबसे आगे हैं, जिन्हें 48% लोगों ने पसंद किया है। संतोष तिवारी को 19% और उदय लोधी को 12% लोगों ने अपनी पसंद बताया। 21% लोगों ने भाजपा के लिए 'अन्य' का विकल्प चुना। कांग्रेस पार्टी से राजेंद्र लोधी 59% वोटों के साथ पहली पसंद हैं। मो. आरिफ गुड्डा को 32% लोगों ने पसंद किया, जबकि शेख एजाज अहमद को केवल 1% लोगों का समर्थन मिला। 8% लोगों ने कांग्रेस के लिए 'अन्य' का विकल्प चुना। बहुजन समाज पार्टी के लिए जितेंद्र लोधी 60% लोगों की पहली पसंद हैं। मो. आसिफ को 28% और अयूब अहमद को 4% लोगों ने पसंद किया। बसपा के लिए 8% लोगों ने 'अन्य' का विकल्प चुना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ होमगार्ड भर्ती परीक्षा में अनुपस्थिति जारी:पहले दिन 4390, दूसरे दिन प्रथम पाली में 2149 अभ्यर्थी गैर हाजिर
    Next Article
    लंदन मैराथन का 46वां संस्करण आज:59 हजार धावक उतरेंगे; 88 साल के हैरी सबसे बुजुर्ग रनर, 57 की उम्र में शुरू किया था दौड़ना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment