Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साथ काम करते-करते हुआ था प्यार, अब 9 साल बाद अलग हुए Amanda Seyfried और Thomas Sadoski

    13 hours ago

    1

    0

    द हाउसमैड एक्ट्रेस अमांडा सेफ्राइड (Amanda Seyfried) और उनके पति थॉमस सैडोस्की (Thomas Sadoski) ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों की शादी को करीब नौ साल हो चुके हैं। अपनी निजी जिंदगी को दोनों ने हमेशा ही लोगों की नजरों से काफी दूर रखा है।कुछ समय से अलग रह रहे थे दोनोंअमांडा सेफ्राइड की निजी जिंदगी से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं। अमांडा और थॉमस ने एक साझा बयान में बताया कि वे कुछ समय से अलग रह रहे हैं। दोनों ने कहा कि अलग रहने का फैसला उनके और उनके परिवार के लिए सही रहा है।हालांकि, दोनों के बयान में एक-दूसरे के लिए किसी तरह की कड़वाहट नजर नहीं आई। इसके बजाय उन्होंने साफ किया कि उनका रिश्ता आगे भी एक अलग रूप में बना रहेगा। दोनों ने कहा कि वे हमेशा एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे और उनके बीच आज भी सम्मान और अपनापन कायम है।इसे भी पढ़ें: 20 साल बाद शादी खत्म, Reacher फेम Alan Ritchson ने पत्नी Catherine Ritchson से किया तलाक का ऐलानदो बच्चों के माता-पिता हैं अमांडा और थॉमसअमांडा और थॉमस दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी बेटी नीना का जन्म 2017 में शादी के कुछ समय बाद हुआ था। इसके बाद 2020 में उनके बेटे थॉमस जूनियर का जन्म हुआ। दोनों ने हमेशा अपने बच्चों को लोगों की नजरों और खबरों से दूर रखने की कोशिश की है।इसे भी पढ़ें: 24 की उम्र में पहली बार मां बनी थीं Mahira Khan, अब 41 में फिर बेबी बंप के साथ सामने आईं अभिनेत्रीऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानीअमांडा और थॉमस की पहली मुलाकात 2015 में ऑफ-ब्रॉडवे नाटक ‘द वे वी गेट बाय’ के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों फिल्म ‘द लास्ट वर्ड’ में भी साथ नजर आए। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता असल जिंदगी में भी आगे बढ़ गया।दोनों ने 2016 में सगाई की थी और मार्च 2017 में बेहद निजी तरीके से शादी कर ली थी। अब करीब नौ साल की शादी के बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NBFC के खाते से 12.84 करोड़ की Cyber Fraud मामले में 5 गिरफ्तार, चीनी गिरोह से जुड़े तार
    Next Article
    गाज़ा पर जंग अब म्यूजिक स्टेज तक! Ed Sheeran के US टूर से बाहर हुए Macklemore, सपोर्टिंग आर्टिस्ट्स ने भी छोड़ा शो

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment