Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो हो सकती हैं बैन:गोंडा में फोगाट विवाद पर WFI अध्यक्ष बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई तय

    14 hours ago

    1

    0

    भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस दिया गया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ प्रतिबंध जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। विनेश फोगाट द्वारा भारतीय कुश्ती संघ और खेल मंत्रालय पर लगाए गए आरोपों पर भी संजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विनेश अब हर बात पर आरोप लगाने की आदी हो गई हैं। जब विनेश ने प्रतियोगिता में आने की बात कही थी, तब हमने उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली थी। उन्हें सुरक्षित लाना, मैच करवाना और वापस छोड़ना हमारी जिम्मेदारी थी।” संजय सिंह ने यह भी कहा कि देशभर से खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए हैं, जिनमें बड़ी संख्या हरियाणा की महिला पहलवानों की भी है। ऐसे में अपनी ही व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत है। संजय सिंह इन दिनों गोंडा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यहां नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 2026 ओपन सीनियर नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। लेकिन पूरे दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा पहलवान विनेश फोगाट को जारी किए गए शोकॉज नोटिस को लेकर रही। वहीं बृजभूषण शरण सिंह और महिला पहलवान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक दूसरे पर शायराना अंदाज में तंज किया था। विनेश फोगाट ने एक्स पर लिखा- जिंदगी फंसी है किसी मझधार में जमाना ढूंढता हैं खामी मेरे किरदार में, जिंदगी तेरा सर सदा बुलंद रखा है। झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में। जिसके जवाब में पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने अपने एक्स एकाउंट से लिखा- शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है जिस शाख़ (डाल) पे बैठे हो वो टूट भी सकती है देखें कुश्ती की तस्वीरें… गोंडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय कुश्ती की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को सुबह 10 बजे भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व सांसद व पूर्व WFI राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका परिचय भी जाना। हालांकि उद्घाटन होते ही बृजभूषण शरण सिंह दूसरे कार्यक्रम के लिए निकल गए। जबकि अक्सर वह प्रतियोगिता में बैठकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते थे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान 29 राज्यों से कुश्ती कॉम्पीटीशन होंगी। पहले दिन रविवार को फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भारत के सभी राज्यों से रजिस्टर्ड पहलवान अलग-अलग भार वर्गों में भाग ले रहे हैं। सोमवार, 11 मई को प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, 12 मई मंगलवार को महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों की महिला पहलवान हिस्सा लेंगी। पहली कुश्ती प्रतियोगिता मैट बी पर 97 किलो वर्ग में हरियाणा के आशीष और शीतल गुलिया के बीच हुआ है। दूसरी प्रतियोगिता इसी भार वर्ग में यूपी के रजत और हरियाणा के आलोक मलिक के बीच हुई है। तीसरी प्रतियोगिता हरियाणा के मान कुमार और यूपी के दीपेश कुमार के बीच हुई है। मैट A पर पहली प्रतियोगिता 92 किलो वर्ग में हरियाणा के मनजीत और दिल्ली के अमित सिंह के बीच हुई है। दूसरी प्रतियोगिता इसी भार वर्ग में यूपी के विनय कुमार और हरियाणा के हर्ष के बीच, तीसरी प्रतियोगिता इसी भार वर्ग में पंजाब के साहिल और हरियाणा के राहुल हुड्डा के बीच हुई है। मैट C पर पहली प्रतियोगिता 97 किलो वर्ग में हरियाणा के अरुण कुमार और हरियाणा के लक्ष्य के बीच पहली प्रतियोगिता हुई है। दूसरी प्रतियोगिता यूपी के नरसिंह पटेल,महाराष्ट्र के शुभम के बीच और तीसरी प्रतियोगिता हरियाणा के रुपेश और हरियाणा के संदीप के बीच हुई है। 92 किलो वर्ग में दीपक पुनिया खेलेंगे (अर्जुन अवार्डी) एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडलिस्ट है। अनिरुद्ध कुमार भी मैट c पर खेलेंगे ये एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता2023 में कांस्य पदक जीत चुके हैं। विनेश फोगाट नहीं होंगी शामिल हालांकि, चर्चित महिला पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं होंगी। भारतीय कुश्ती संघ ने नियमों के उल्लंघन के चलते उन पर आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर रोक लगा दी है। प्रतियोगिता में 1400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारतीय कुश्ती संघ ने नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के रहने, खाने और प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाएं की हैं। गोंडा में यह प्रतियोगिता तीन साल बाद आयोजित हो रही है। इससे पहले वर्ष 2023 में यहां नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता हुई थी, लेकिन पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ द्वारा आयोजित उस प्रतियोगिता को रद्द कर दिया था। वर्ष 2023 के बाद अब 2026 में गोंडा में कुश्ती प्रतियोगिताएं फिर से शुरू हुई हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बहुत मार रहे हैं.. 2:50 बजे मां को आखिरी कॉल:नोएडा में जलती चिता से मोनिका का शव निकाला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मौत का राज खोलेगी ‘बेटी मोनिका ने दोपहर करीब 2:50 बजे फोन किया था। कह रही थी पति और ससुराल वाले मुझे मार रहे हैं। प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। बेटी रोते हुए कह रही थी बचा लो। बेटी के ससुरालियो ने लाश जलाने की भी कोशिश की। पुलिस पहुंची तो भाग खड़े हुए। ’ ये कहना है मेरठ की रहने वाली मोनिका की मां रेनू नागर का। रेनू नागर की बेटी ने ग्रेटर नोएडा में 17 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। 7 मई को उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजयुमो नेता को ठेकेदार के बेटे ने मारी गोली:रीढ़ में धंसी, दोनों पैर नहीं कर रहे काम; लखनऊ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    जमीन के लिए बेटे ने की मां-भाई को मार डाला:बांदा में सीने में मारी गोली, पिता ने 2 बीघा जमीन बेची थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment