Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन के लिए बेटे ने की मां-भाई को मार डाला:बांदा में सीने में मारी गोली, पिता ने 2 बीघा जमीन बेची थी

    8 hours ago

    1

    0

    बांदा में एक युवक ने अपने छोटे भाई और मां की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। उसका जमीन बेचने को लेकर अपने घरवालों से झगड़ा चल रहा था। रविवार सुबह जब घरवाले जमीन का कब्जा दिलवाने पहुंचे, तो बहू (आरोपी की पत्नी) झगड़ा करने लगी। उसने सास-ससुर और देवर से मारपीट भी की। पत्नी खरीदारों को जमीन पर मिट्‌टी नहीं डालने दे रही थी। इसी बीच बेटा भी मौके पर पहुंच गया। उसने पहले मां-पिता और भाई से मारपीट की। फिर अपनी लाइसेंसी बंदूक से मां-भाई को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हत्या करने के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया। बेटा जमीन बेचने का विरोध कर रहा था बबेरू कस्बे के हरदौली रोड में जगदीश मिश्रा रहते हैं। उन्होंने हफ्ते भर पहले अपनी 2 बीघा जमीन शिवशंकर और कमलेश को बेच दी थी। सौदा 20 लाख में हुआ था। तभी से जगदीश का बड़ा बेटा राजकिशोर जमीन बेचने का विरोध कर रहा था। घरवालों के अनुसार, जगदीश रविवार को शिवशंकर और कमलेश को जमीन पर कब्जा दिलवाने ले गए। साथ में जगदीश की पत्नी शांति देवी (60) और छोटा बेटा देवीदान (35) भी आ गए। जमीन पर मिट्‌टी डलवाने का काम चल रहा था। तभी राजकिशोर की पत्नी प्रभादेवी भी आ गई। बंदूक लहराते हुए मौके से भागा बेटा प्रभादेवी ने डंडे से सास-ससुर और देवर पर हमला कर दिया। इस मारपीट में प्रभा को भी चोट आई। इसी बीच राजकिशोर अपनी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा और मां-भाई को गोली मार दी। इसके बाद बंदूक हवा में लहराते हुए भाग गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। घायल जगदीश का इलाज चल रहा है। एसपी पलाश बंसल ने बताया- जमीन के विवाद में मां-बेटे की हत्या हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं। परिवार से शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें- एंबुलेंस-ऑटो की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, CCTV देखिए, आगरा में 3 लोग हुए घायल, शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से आया था परिवार आगरा में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित बिचपुरी में रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो हो सकती हैं बैन:गोंडा में फोगाट विवाद पर WFI अध्यक्ष बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई तय
    Next Article
    बाइक टकराने पर ITI छात्र की गोली मारकर हत्या:सीने को चीरती हुई निकली बुलेट, प्रयागराज में तीन लोगों से झगड़ा हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment