Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक टकराने पर ITI छात्र की गोली मारकर हत्या:सीने को चीरती हुई निकली बुलेट, प्रयागराज में तीन लोगों से झगड़ा हुआ था

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बाइक टकराने पर तीन लड़कों ने ITI छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली छात्र के सीने को चीरते हुए आर-पार हो गई। छात्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। बाइक सवार आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए। छात्र के दोस्तों ने उसके घर पर कॉल करके सूचना दी। दोस्त और मौके पर मौजूद लोग छात्र को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्र के 2 दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना रविवार दोपहर 12 बजे की होलागढ़ इलाके की है। बाइक से ननिहाल गया था छात्र झौनी का पुरवा के राजापुर चौबारा गांव का रहने वाला हिमांशु सरोज ITI कर रहा था। उसके पिता संजय कुमार पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। हिमांशु की मां रीता ने बताया कि मेरा बेटा अपने ननिहाल पूरब नारा गांव में आता-जाता था। रविवार सुबह 8 बजे के करीब हिमांशु घर से बाइक लेकर निकला था। उसने कहा था कि मम्मी मैं नानी के यहां जा रहा हूं। उसने पड़ोस में रहने वाले संदीप और अवनीश को भी साथ में ले लिया। करीब 11 बजे ये तीनों लोग ननिहाल पहुंचे। उसके बाद वहां से कुछ देर बाद निकल गया। दोपहर में करीब 12 बजे अवनीश का मेरे पास फोन आया। उसने कहा कि हिमांशु को गोली मार दी गई है। टोड़ी का पुरवा गांव में हम लोगों की बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसके बाद ये घटना हुई। दोस्त बोले- बाइक टकराने पर विवाद हुआ पुलिस पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक टकराने के बाद वे हिमांशु से झगड़ा करने लगे। जब बहस ज्यादा बढ़ गई तो तीनों में से एक आरोपी ने तमंचा निकाला। उसने हिमांशु के सीने में गोली मार दी। गोली सीने के आरपार हो गई। इसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। घायल हिमांशु को आनन-फानन में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस घटना को लेकर और जानकारी जुटाने के लिए हिमांशु के दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है। मां बोलीं- बेटे का ननिहाल में झगड़ा हुआ था सोरांव एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह ने बताया कि मृतक छात्र के परिवार वालों से पूछताछ की गई है। मां ने बताया कि हिमांशु का ननिहाल में ही रहने वाले महेंद्र यादव के बेटे से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के चलते मेरे बेटे की हत्या की गई है। हमारे परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। …………………………….. ये खबर भी पढ़िए- टीचर पिस्टल तानकर बोला- कैश दो, वरना मार दूंगा: काशी में CSC में लूट करने पहुंचा था; भीड़ ने पकड़ा तो बोला- कर्ज चुकाना है वाराणसी में 35 साल के टीचर ने जन सेवा केंद्र (CSC) में लूट की कोशिश की। उसने संचालक पर पिस्टल तान दी। धमकाते हुए बोला- रुपए दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा। सीएससी संचालक रुपए लाने की बात कहकर पीछे गया और शोर मचाने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन के लिए बेटे ने की मां-भाई को मार डाला:बांदा में सीने में मारी गोली, पिता ने 2 बीघा जमीन बेची थी
    Next Article
    लखनऊ में मां के प्रेमी को सिर कूचकर मार डाला:आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, नाबालिग चाचा के साथ शादी के बहाने ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment