Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट प्रदर्शन के 13वे दिन होगी व्यापार की तेहरवी:मेरठ में स्थानीय निवासी बोले- भाजपा ने तोड़ा भरोसा, अब खुल कर करेंगे विपक्ष का स्वागत

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन पिछले 12 दिनों से लगातार जारी है। इसी बीच धरने पर बैठी महिलाओं ने प्रेस वार्ता कर के आह्वान किया है कि आने वाले कल यानी प्रदर्शन के 13 वे दिन व्यापारी और स्थानीय निवासी मिलकर व्यापार और सरकार पर जो भरोसा था उन दोनों को खत्म हो जाने को लेकर उनकी तेहरवी करेंगे। सरकार ने तोड़ा भरोसा व्यापारियों ने कहा कि जहां प्रदर्शन चल रहा है वह मेरठ में भाजपा का गढ़ है। हम पिछले 40 साल से यहां रह रहे हैं और तभी से भाजपा के कोर वोटर हैं। जिसके चलते हमने एक यकीन कर अपने जनप्रतिनिधियों से उम्मीद और गुहार लगाई थी कि वह हमारी मदद करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हमारा कोई जनप्रतिनिधि जिसे हमने वोट देकर सदन में भेजने का काम किया उन्होंने हमारे हक में यहां तक आना भी उचित नहीं समझा। जिसके चलते हमरा भरोसा टूट गया है । अब हम खुले तौर पर यह ऐलान करते हैं कि सरकार से हमारा यकीन टूट गया है और सरकार ने हमारा भरोसा तोड़ दिया है इसलिए अब हमें इससे कोई मतलब नहीं है। विपक्ष का किया था विरोध व्यापारियों ने कहा कि हमने भाजपा को अपना मानते हुए इस प्रकरण में विपक्ष का भी विरोध किया था। हमने खुद विपक्ष के नेता जो हमारे बीच आ रहे थे उनको यहां से वापस भेजो क्योंकि हमें सरकार पर भरोसा था इसके बावजूद भी सरकार के किसी जनपति निधि ने हमारे लिए कुछ नहीं किया। अब विपक्ष का करेंगे स्वागत महिलाओं ने कहा कि 12 दिन से सरकार और जनप्रतिनिधियों पर उम्मीद लगाकर हम यहां बैठे हैं कि वह हमें न्याय दिलाने में हमारी मदद करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस भरोसे और व्यापार के खत्म होने की तेहरवी करने के भी करने के साथ यह ऐलान करते हैं कि इस प्रदर्शन में विपक्ष या बाहरी लोग जो यहां आना चाहते हैं उनका समर्थन करेंगे और उनका स्वागत भी करेंगे। जारी रहेगा प्रदर्शन महिलाओं ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान देर भी होने के बाद भी हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक हमे न्याय नहीं मिल जाता है। जानिए कब से और क्यों है प्रदर्शन सेंट्रल मार्केट के 859 भूखंडों को सेटबैक के अनुसार ध्वस्त करने और उनमें चल रही कॉमर्शियल गतिविधियों को बंद करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने बीती 9 अप्रैल को दिया था। इसके बाद 10 अप्रैल से शास्त्री नगर के सेक्टर दो स्थित तिरंगा चौक पर प्रदर्शन जारी है। वहां बैठी महिलाओं का कहना है कि वह अपनी दुकान तो बंद कर सकते हैं लेकिन जो उनके छोटे-छोटे मकान हैं उनमें सेटबैक कैसे छोड़ सकते हैं यदि वह सेटबैक के अनुसार इन्हें ध्वस्त कर लेते हैं तो वह अपने मकान में रह नहीं पाएंगे। प्रशासन ने दिए नोटिस पुलिस और प्रशासन ने जो बाहरी लोग वहां प्रदर्शन में पहुंच रहे थे उनको न्यायालय की अवमानना का नोटिस भी दिया है। जिस पर व्यापारी और विपक्ष नेताओं का कहना है कि प्रशासन दबाव बनाकर यहां के निवासियों की बात को दबाकर यह प्रदर्शन खत्म करना चाहता है। इसीलिए ऐसा तानाशाह रवैया दिखाया जा रहा है कि कोई किसी के दुख में भी शामिल नहीं हो सकता है। न्याय की उम्मीद पर बैठे हैं प्रदर्शन में बैठी महिलाओं का कहना है कि उनको एक उम्मीद है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए वह दुकान बंद कर लेंगे लेकिन अगर सरकार मध्यस्थ करें या हमारी आवाज वहां उठाई जाए तो हमारे मकान टूटने से बच सकते हैं। इसी उम्मीद पर हम यहां प्रदर्शन कर रहे हैं इसमें हम माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना बिल्कुल नहीं कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक भाई को सांप ने डंसा...दूसरे की सदमे में मौत:बागपत में एक ही घंटे में दोनों ने तोड़ा दम, एक ही घर से जलेंगी दो चिताएं
    Next Article
    40,500 वर्ग फीट में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, दो सील:KDA ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वालों को जारी किए नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment