Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट मुद्दे में व्यापारियों को कांग्रेस का समर्थन:हाउस टैक्स में 10% कटौती और भर्ती के प्रस्ताव रखने की मांग ,फैसला नहीं हुआ तो घेराव की चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को राहत दिलाने के मुद्दे पर अब कांग्रेस भी समर्थन में आ गई है। रविवार को बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने साफ किया कि सोमवार को होने वाली नगर निगम बोर्ड बैठक में व्यापारियों के हितों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनहित से जुड़े प्रस्ताव पास नहीं किए गए तो महापौर और नगर आयुक्त का घेराव किया जाएगा। रंजन शर्मा ने मांग रखी कि सेंट्रल मार्केट के विस्थापित व्यापारियों को तुरंत दुकानें आवंटित की जाएं। उन्होंने कहा कि 661/6 के ध्वस्तीकरण के बाद महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सांसद अरुण गोविल और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने नए नगर निगम कार्यालय में दुकानें देने का वादा किया था। कांग्रेस ने मांग की है कि इस वादे को बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के रूप में पास किया जाए। इसके अलावा कांग्रेस ने हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत कटौती, 400 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती और उनके मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव भी शामिल करने की मांग की है। प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते कई वर्षों से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सीलिंग के खिलाफ कानून लाकर व्यापारियों को राहत दी गई थी। कांग्रेस ने 9 मई 2025 के नामांतरण से जुड़े शासनादेश को भी तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई है। रंजन शर्मा ने स्पष्ट कहा कि यदि बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों पर निर्णय नहीं हुआ तो महापौर और नगर आयुक्त का तब तक घेराव किया जाएगा, जब तक व्यापारियों के पक्ष में फैसला नहीं लिया जाता। इस दौरान राकेश मिश्रा, सलीमुद्दीन शाह, सचिन शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, कमल जायसवाल, मगन शर्मा, आशुतोष अग्रवाल और फिरोज रिजवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में शादी है तो सिलेंडर के लिए मिलेगी प्राथमिकता:इसी सप्ताह शुरू हो रहा मांगलिक कार्यों के मुहूर्त, शादी कार्ड एजेंसी पर दिखाना होगा
    Next Article
    वाराणसी में होटल में लगी देर रात आग, 5 झुलसे:होटल एचएम इंटरनेशनल में रविवार रात हुआ हादसा, होटल में कई लोग फंसे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment