Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में युवती ने जहर खाकर दी जान:इलाज के दौरान मौत, आत्महत्या की वजह नहीं हुई साफ; पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां रविवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते 19 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार पूरनपुर गांव निवासी साधना (19) ने रविवार देर रात किसी अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवती का इलाज शुरू किया, लेकिन हालत लगातार नाजुक बनी रही। तमाम प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान साधना ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर मछरेहटा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी तक इसके पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदलापुर सीट पर विधायक रमेश चंद्र जनता की पसंद:सपा से राजनारायण बिंद, बसपा से लालजी यादव पसंदीदा उम्मीदवार
    Next Article
    गाजीपुर-हरदोई घटनाओं पर विपक्ष ने सरकार को घेरा:रायबरेली में आर्थिक मदद और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment