Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में तड़के 3 बजे मस्जिद को ढहाया:5 बुलडोजर और 500 पुलिसवाले लेकर पहुंचे ADM; 12 साल पहले बनी थी

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के सीतापुर में मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया गया। मस्जिद 12 साल पहले बनाई गई थी। एडीएम नीतीश कुमार अफसरों के साथ सोमवार तड़के 3 बजे मौके पर पहुंचे। बुलडोजर मंगाए गए। इसके बाद मस्जिद को ढहाने की कार्रवाई हुई। सुबह 8 बजे तक मस्जिद को जमींदोज कर दिया। मस्जिद जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव बेहटी में बनी थी। अफसरों ने बताया- मस्जिद अवैध तरीके से तालाब की जमीन पर बनाई गई थी। ग्राम सभा की शिकायत पर तहसील कोर्ट ने मस्जिद को गिराने का आदेश दिया था। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ADM, ASP, SDO समेत 500 पुलिस वाले तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। बुलडोजर कार्रवाई की 3 तस्वीरें… सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला- 12 साल पहले निर्माण, एक हॉल और 4 छोटे-छोटे कमरे थे नयागांव बेहटी में 12 साल पहले 0.2430 हेक्टेयर यानी करीब डेढ़ बीघा जमीन पर मस्जिद ‘सैयद हजरत उमर फारूक’ का निर्माण कराया गया था। इसमें एक हॉल और 4 छोटे-छोटे कमरे थे। इसकी देखरेख का जिम्मा मुतवल्ली आलम नाम के मौलवी के पास था। तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर बनाई गई मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्राम सभा ने दावा किया कि मस्जिद तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर बनाई गई। 18 दिसंबर, 2025 को ग्राम सभा की ओर से कोर्ट में वाद दाखिल किया गया। 6 जनवरी को फैसला, 5 दिन का नोटिस दिया कोर्ट से 6 जनवरी, 2026 को मस्जिद को अवैध घोषित करते हुए मालिकान को बेदखल करने का आदेश पारित हुआ। कोर्ट ने 15 दिन का नोटिस देकर मस्जिद से जरूरी सामान हटा लेने की हिदायत दी थी। मियाद पूरी होने के बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया प्रशासन के मुताबिक, तहसीलदार लहरपुर ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-67 के तहत संबंधित पक्ष को पहले ही नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई का फैसला लिया। धारा-67 के तहत ग्राम पंचायत या स्थानीय प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जे को रोकने का प्रावधान है। तहसीलदार या उपजिलाधिकारी (SDM) अवैध कब्जा करने वाले को नोटिस जारी कर, जुर्माना लगाकर और सरकारी भूमि से बेदखल कर अवैध कब्जे का हर्जाना भू-राजस्व की तरह वसूल सकते हैं। एडीएम-एसएसपी समेत तमाम अफसर मौजूद रहे सोमवार रात एडीएम नीतीश कुमार, एएसपी आलोक सिंह, लहरपुर सीओ आलोक कुमार, एसडीएम लहरपुर आकांक्षा गौतम समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मस्जिद को ढहा दिया। इस दौरान सुरक्षा में 2 प्लाटून पीएसी, 18 थानों के थानाध्यक्ष्र, 35 सब इंस्पेक्टर और करीब 250 महिला-पुरुष सिपाही मौजूद रहे। ADM ने रात में कार्रवाई की वजह बताई एडीएम नीतीश कुमार का कहना है- मेन रोड के किनारे होने की वजह से रात में कार्रवाई शुरू की गई थी, जिससे यातायात बाधित न हो और किसी को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कार्रवाई पूरी तरह कानून के तहत की जा रही है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बहू को नहीं देना होगा सास-ससुर का भरण पोषण:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुजारा भत्ता की मांग अस्वीकार की, कहा- ऐसा कानून नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुजुर्ग दंपती के बहू से मेंटेनेंस का दावा करने वाली याचिका खारिज को कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अपनी बहू से भरण पोषण पाने का कानूनी अधिकार सास-ससुर को नहीं हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता या पूर्ववर्ती दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत भरण पोषण पाने वालों की सूची में सास या ससुर को शामिल नहीं किया गया है। यह फैसला न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की एकल पीठ ने दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पथरी का ऑपरेशन कराने गई महिला टीचर की मौत:डॉक्टर बोले- एनेस्थीसिया दिया तो हार्ट बीट रुकी; परिवार बोला- ओवरडोज से जान गई
    Next Article
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ेगा:सीएम योगी बोले- मानदेय भी स्मार्ट होना चाहिए; 69,804 स्मार्टफोन बांटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment