Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में शराबी युवक की ट्रेन से कटकर मौत:नशे की हालत में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हादसा, पैसेंजर ट्रेन से टकराया युवक

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में हादसे में नशे की हालत में एक युवक की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। घटना पराग दूध डेरी के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट देर रात की बताई जा रही है,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रजनीश (लगभग 30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शिवनंदन निवासी ग्राम बडोरा, थाना रामकोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रजनीश नशे का आदी था और घटना के समय भी वह शराब के नशे में धुत था। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, युवक को पहले भी रेलवे ट्रैक के आसपास घूमते हुए देखा गया था, जिसे उन्होंने वहां से भगाया भी था। इसके बावजूद देर रात वह दोबारा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंच गया और सीतापुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक का भाई अवनीश भी मौके पर पहुंच गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण नशे की हालत में लापरवाही माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा हिंसा- मास्टरमाइंड 5 साल से कर रहा था तैयारी:इंडस्ट्री से मजदूरों का डेटा निकाला, 5 संगठनों ने रची हिंसा की साजिश
    Next Article
    शादी सीजन और गर्मी की छुट्टियों से ट्रेनों में भीड़:लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग 100 पार, कई में 'नो रूम'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment