Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पीएसी जवान सड़क हादसे में गंभीर घायल:टक्कर मारकर वाहन चालकर फरार हुआ, लखनऊ रेफर

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 27वीं बटालियन पीएसी में तैनात एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे जवान को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल जवान की पहचान शिवनन्दन पुत्र दलसिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में 27 बटालियन पीएसी में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि घटना देर रात उस समय हुई जब शिवनन्दन किसी काम से सड़क पर निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के कालीबाड़ी मंदिर में मंत्री ने की पूजा:सरकार के 9 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
    Next Article
    पुल निर्माण बीच में रुका, काम बंद होने सवाल:शाहजहांपुर में 4.24 करोड़ की लागत, 80 सेमी ऊंचा होना था पुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment