Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में हीट वेव प्रबंधन के सख्त निर्देश:सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की होगी व्यवस्था, ANM घर-घर बांटेंगी ORS पैकेट

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजागणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों और तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ हीट वेव प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई और जिम्मेदारियां तय की गईं। अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने सभी विभागों और उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार हर स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गौशालाओं में चारा, पानी, छाया और नियमित पानी के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी गौशालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार करने को कहा गया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के घड़ों में प्याऊ लगाने, तालाबों और पोखरों में पानी भरवाने तथा खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। भीड़भाड़ वाले स्थानों, मंदिरों और बस स्टैंड पर छाया और ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को आशा और एएनएम के माध्यम से घर-घर ओआरएस पैकेट वितरित करने और हीट वेव से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। “क्या करें और क्या न करें” संबंधी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने को कहा गया। इसके अलावा अग्निशमन विभाग को अस्पतालों, होटलों और सरकारी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने, जबकि विद्युत विभाग को पीक आवर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना:जिला जज ने 9 मई को होने वाली अदालत के लिए दिखाई हरी झंडी
    Next Article
    चित्रकूट प्रवास पर परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद:दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्पों का किया अवलोकन, दिया आध्यात्मिक संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment