Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:जूते, मोजे, घड़ी, चेन, अंगूठी उतारए, दो पालियों में 5952 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जनपद में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन 7 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5952 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां सघन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा की पारदर्शिता और नकलविहीन संचालन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही अभ्यर्थियों की कई चरणों में तलाशी ली गई। अभ्यर्थियों को जूते, मोजे, घड़ी, चेन, अंगूठी और अन्य धातु के सामान बाहर ही उतरवाने के बाद अंदर जाने की अनुमति दी गई। कई केंद्रों पर महिलाओं के लिए अलग से चेकिंग व्यवस्था भी की गई थी। 4 तस्वीरें देखिए… परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी लगातार लाइव फीड के जरिए गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को तुरंत रोका जा सके। गौरतलब है कि परीक्षा के पहले दिन 1513 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी, जिससे उपस्थिति प्रतिशत प्रभावित हुआ था। प्रशासन का मानना है कि दूसरे दिन उपस्थिति बेहतर रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 हजार का इनामी गोवध गैंगस्टर गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर दबोचा, कई जिलों में था वांछित
    Next Article
    लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर::फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment