Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में चौराहों के चौड़ीकरण का अभियान तेज:मंडी पुलिस चौकी सहित कई भवनों पर लगे लाल निशान, दो दिनों की मिली हिदायत

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण का अभियान तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने शहर के पांच महत्वपूर्ण चौराहों को चिन्हित करते हुए कैप्टन मनोज पांडे चौराहे पर देर रात व्यापक कार्रवाई शुरू की। सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पाण्डेय, तहसीलदार अतुल सेन सिंह और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर मंडी चौराहे अतिक्रमण का चिन्हीकरण किया। अभियान के दौरान चौराहों के आसपास स्थित होटलों, पटरी दुकानों और मकानों और पुलिस चौकी पर लाल निशान लगाए गए। प्रशासन के अनुसार, सड़क के दोनों ओर लगभग 5 मीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा, जबकि प्रत्येक चौराहे से चारों दिशाओं में करीब 150 मीटर तक सड़क को विस्तारित किया जाएगा। इस कार्रवाई की जद में बड़ी संख्या में दुकानें, मकानों के कुछ हिस्से और अस्थायी अतिक्रमण आ रहे हैं। वहीं पुलिस चौकी का भी अस्तित्व खतरे में आयेगा। कब्जे हटाने के लिए दो दिन का समय दिया प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को स्वयं अपने कब्जे हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या विरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पाण्डेय ने बताया कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर किया जाना जरूरी हो गया है। चौड़ीकरण से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि आवागमन भी सुगम और सुरक्षित बनेगा। तहसीलदार अतुल सेन सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने भी मौके पर मौजूद रहकर लोगों को समझाया और सहयोग की अपील की। प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान जनहित में चलाया जा रहा है और सभी से सहयोग की अपेक्षा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग पाण्डेय बने एसडीएम:बोले- कोचिंग पर निर्भर न रहे, खुद नोट्स बनाकर तैयारी करे, सफलता जरूर मिलेगी
    Next Article
    Arjun Rampal: जब-जब बड़े पर्दे पर विलेन बनकर आए अर्जुन रामपाल, दिया ऐसा ‘धुरंधर’ परफॉर्मेंस, बॉक्स ऑफिस पर खूब टूटे रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment