Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में आंधी से पक्की दीवार गिरी:मलबे में दबकर किसान और गाय घायल, लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के लहरपुर कोतवाली इलाके में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। दोपहर बाद घने बादलों ने पूरे इलाके को घेर लिया, इसके बाद तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। इसी दौरान विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी किसान कमलेश (52 वर्ष) पुत्र विशंभर दयाल, पशुओं को चारा दे रहे थे, तभी तेज हवाओं के दबाव से करीब 18 फुट लंबी और 10 फुट ऊंची पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ ही एक गाय भी चोटिल हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार किसान की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। दीवार गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन को अवगत कराया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल हिमायतुल्ला और राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू किया। इस संबंध में नायब तहसीलदार अशोक कुमार यादव ने बताया कि दीवार गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। संबंधित लेखपालों को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है तथा हुए नुकसान का आंकलन कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौसम के अचानक बदले मिजाज से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन भी सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा सांसद के चरणों में लेटे नवनियुक्त पदाधिकारी:आगरा महानगर कार्यकारिणी में मंत्री पद मिलने पर फफक-फफक कर रोये, VIDEO
    Next Article
    नोएडा में दो दिन तक रुक-रुक कर होगी बारिश:अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment