Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 589 रिक्रूट सिपाहियों का दीक्षांत परेड:डीजी के.एस. प्रताप कुमार ने ली सलामी, एसपी ने कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर पुलिस लाइन में रविवार को 589 रिक्रूट सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह पूरे अनुशासन और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। करीब 10 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद नवप्रशिक्षित सिपाहियों ने आकर्षक परेड और मार्चपास्ट प्रस्तुत कर अपनी दक्षता, अनुशासन और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक आवास विकास डॉ. के. एस. प्रताप कुमार मौजूद रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और सिपाहियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवागत सिपाहियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, सत्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशीलता बेहद आवश्यक है। दीक्षांत परेड के साथ ही पुलिस विभाग को 589 नए सिपाही मिले हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इन सिपाहियों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं, जो विभिन्न जनपदों से प्रशिक्षण प्राप्त कर यहां पहुंचे हैं। नए सिपाहियों की तैनाती से थानों में स्टाफ की कमी दूर होगी और पुलिसिंग व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सकेगी। परेड के दौरान प्रशिक्षुओं ने मार्चपास्ट और अन्य पुलिस कौशलों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को समारोह में सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी कपूर कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सिंह ने बताया कि सभी नवप्रशिक्षित सिपाहियों की तैनाती जल्द ही जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों में की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये सभी सिपाही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए पुलिस विभाग की छवि को और सुदृढ़ करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोली सीट पर विधायक शशांक त्रिवेदी को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, बसपा से राजेश पाल
    Next Article
    मऊ के किसानों को ई-लॉटरी के जरिए मिलेंगे बीज:22 अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 10 मई डेडलाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment