Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 180 हिस्ट्रीशीटरों की इंस्पेक्टर ने कराई परेड:पुलिस ने कसी निगरानी, इंस्पेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, बाहर जाने पर थाने पर देंगे जानकारी

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में कोतवाली लहरपुर परिसर में इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के नेतृत्व में करीब 180 हिस्ट्रीशीटर और गंभीर अपराधों में शामिल रहे अपराधियों की परेड कराई गई। इस दौरान सभी को कड़े निर्देश दिए गए और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की चेतावनी दी गई। परेड के दौरान पुलिस ने सभी अपराधियों का सत्यापन करते हुए उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी चिन्हित अपराधियों को पुलिस की निगरानी में रखा जाएगा और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। पुलिस ने यह भी निर्देश दिया कि हर 15 दिन में इन अपराधियों की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अगर कोई अपराधी जिला छोड़कर बाहर जाता है, तो उसके परिजनों को इसकी पूरी जानकारी पुलिस को देनी होगी। इंस्पेक्टर ने अपराधियों को आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के बाद सबसे पहले पुराने अपराधियों पर ही सख्ती की जाती है, इसलिए सभी अपने आचरण में सुधार लाएं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परशुराम जयंती कार्यक्रम में विवाद, मारपीट का VIDEO:उन्नाव में बयान को लेकर झड़प हुई
    Next Article
    भारत को विभाजित करने का प्रयास होगा असफल:काशी में शंकराचार्य निश्चलानंद ने कहा- एक दिन हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment