Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर, पिता किसान:यूपी बोर्ड में 80.38% स्टूडेंट पास, सरकारी कॉलेज का रिजल्ट अच्छा रहा

    13 hours ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी कर दिया गया। 12वीं में 80.38% स्टूडेंट पास हुए हैं। सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत नंबरों के साथ यूपी टॉप किया है। शिखा के पिता जितेंद्र कुमार किसान और मां कांति देवी गृहिणीं हैं। शिखा इनकम टैक्स अफसर बनना चाहती हैं। दूसरे नंबर पर बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रिया वर्मा रहीं। दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं। तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं हैं। बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल को 97 फीसदी नंबर मिले हैं। सुरभि के पिता की फर्नीचर की शॉप है। 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 75.04% छात्र और 86.32% छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों की तुलना में छात्राओं का रिजल्ट 11% बेहतर है। प्राइवेट कॉलेजों से अच्छा रिजल्ट सरकारी कॉलेजों का रहा है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, जिन छात्राओं ने राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल किया है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। शिखा का स्कूल में सम्मान, मां ने दही चीनी खिलाई स्टेट टॉपर शिखा वर्मा को सभी 5 विषयों में डिस्टिंक्शन मिला है। हिंदी में 97, अंग्रेजी में 95, गणित में 100, फिजिक्स में 99 और केमेस्ट्री में 99 नंबर हासिल किए हैं। 500 में से 488 नंबर पाकर यूपी को टॉप किया है। टॉप-10 में 23 स्टूडेंट्स, सबसे ज्यादा बरेली के 5 बच्चे यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप-10 में 23 छात्रों ने जगह बनाई है। इनमें बरेली से सबसे ज्यादा 5 टॉपर्स हैं। फिर सीतापुर और बाराबंकी से 4-4, चित्रकूट और हरदोई से 2-2 फिर बागपत, मुरादाबाद, कानपुर नगर, कन्नौज, बांदा और प्रतापगढ़ से एक-एक टॉपर्स टॉप-10 में शामिल हैं। इन छात्रों ने 500 में 488 से 477 अंक हासिल किए हैं। छात्रों से 4 प्रतिशत ज्यादा बंदियों का रिजल्ट जेल में बंद 135 कैदियों ने परीक्षा दी। इनमें से 114 पास हुए हैं। इनका पासिंग परसेंटेज 84.44 प्रतिशत रहा। 30 जेलों में से 27 जेलों के बंदियों ने परीक्षा दी थी। मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रामपुर, उन्नाव, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, हमीरपुर, जौनपुर और भदोही का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। सबसे खराब रिजल्ट हरदोई जेल का रहा। यहां 2 बंदियों ने परीक्षा दी थी। दोनों फेल हो गए। प्राइवेट कॉलेजों से अच्छा सरकारी कॉलेजों का रिजल्ट 12वीं में सरकारी कॉलेज का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। 83.17% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एडेड कॉलेज का पासिंग परसेंटेज 78.98%, सेल्फ फाइनेंस यानी प्राइवेट का 81% रिजल्ट आया है। प्राइवेट फॉर्म भरने वाले 77.54 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कॉमर्स स्टूडेंट्स का रिजल्ट सबसे बेहतर नतीजों में साइंस स्ट्रीम से बढ़िया प्रदर्शन कॉमर्स के स्टूडेंट्स का रहा है। साइंस स्ट्रीम के 82.15% स्टूडेंट पास हुए हैं, जबकि कॉमर्स के छात्रों का पासिंग परसेंटेज 90.41% रहा है। आर्ट्स में 76.18%, कृषि भाग 1 में 69.51%, कृषि भाग 2 में 93.65% और व्यावसायिक में 81.16% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यूपी के 75 जिलों में लखनऊ का रिजल्ट 89.17% के साथ अव्वल प्रदेश के सभी जिलों में लखनऊ का रिजल्ट का सबसे बेहतर आया है। यहां 89.17% परीक्षार्थी पास हुए हैं। सबसे खराब प्रदर्शन देवरिया का रहा। यहां कुल स्टूडेंट्स में से 66.82% पास हो पाए हैं। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक:- क्लिक करें 12वीं में 23.54 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी हर बार बेटियां अव्वल ही रहीं 2025 में प्रयागराज की महक ने यूपी टॉप किया था पिछले साल 2025 में प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी टॉप किया था। उनके 97.20 प्रतिशत अंक आए थे। उनके बाद दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी और सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने 96.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था। तीसरे स्थान पर 96.50 प्रतिशत अंक पाकर प्रयागराज की शिवानी सिंह, कौशाम्बी की अनुष्का सिंह और इटावा की मोहिनी टॉपर बनीं थी। यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले–होर्मुज में माइन बिछा रहे जहाजों को तबाह करें:होर्मुज हमारे नियंत्रण में, परमिशन के बिना कोई भी जहाज यहां से निकल नहीं सकता
    Next Article
    बदायूं में किन्नरों ने दूल्हे के भाई को गोली मारी:नेग में 21 हजार मांग रहे थे, घरवाले 2100 दे रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment