Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में किन्नरों ने दूल्हे के भाई को गोली मारी:नेग में 21 हजार मांग रहे थे, घरवाले 2100 दे रहे थे

    11 hours ago

    2

    0

    बदायूं में मनमाना नेग नहीं मिलने पर किन्नरों ने बारात पर फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे के भाई को लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए गांववालों ने किन्नरों को बंधक बना लिया। साथ ही पुलिस बुला ली। पुलिस ने घायल दूल्हे के भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी ने बताया कि किन्नरों की कार से 2 तमंचे, कैंची और लाठी-डंडे मिले हैं। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी शामिल है। मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र का गुरुवार का है। पहले दो तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए मामला… 22 अप्रैल (बुधवार) की रात हुसैनपुर गांव में प्रेम शंकर की बेटी की बारात आई थी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के कथरा गांव में रहने वाले नेमचंद्र अपने बेटे नरेंद्र की बारात लेकर पहुंचे थे। दोनों गांव के बीच की दूरी करीब 28 किमी है। बारात में 70 से 80 लोग आए थे। धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ और शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल के बाद काफी लोग घर लौट गए। रात में शादी की बाकी रस्में हुईं। गुरुवार तड़के फेरे हुए। इसके बाद दुल्हन को विदा कराने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच 6 किन्नर कार से वहां पहुंचे। पिता ने 2100 रुपए देने की पेशकश की किन्नरों ने शादी की खुशी में दूल्हे के पिता नेमचंद्र से 21 हजार रुपए का नेग मांगा। इस पर नेमचंद्र ने 2100 रुपए देने की पेशकश की। किन्नर 21 हजार लेने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान वे लगातार अभद्रता और गाली-गलौज करते रहे। जबकि मौके पर महिलाएं, बाराती और गांववाले भी मौजूद थे। मनमाना नेग नहीं मिला तो बद्दुआ देने लगे लोगों ने किन्नरों से खुशी के माहौल में गाला-गलौज नहीं करने की बात कही। दूल्हे के पिता ने कहा कि 2100 रुपए ले लीजिए और बच्चों को आशीर्वाद देकर जाइए। इस पर किन्नर भड़क गए और बद्दुआएं देने लगे। इसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। पिता के पास खड़े बेटे को गोली लगी इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच उनमें से एक किन्नर दौड़कर गया और अपनी कार से तमंचा निकाल लाया। वह लोगों को धमकाने लगा और फायरिंग कर दी। दूल्हे नरेंद्र का भाई गौरव पिता के बचाव में वहीं खड़ा था। गोली उसको लग गई। फायरिंग के बाद भगदड़ मची फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई। किन्नरों के हंगामे की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ देखकर किन्नरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन गांववालों ने उन्हें बंधक बना लिया। वहां से भागने नहीं दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को गाड़ी से तमंचा-कैंची मिले पुलिस मौके पर पहुंची और 6 किन्नरों को हिरासत में ले लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर दो तमंचे, कैंची और लाठी-डंडे बरामद हुए। पुलिस ने घायल गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चाचा बोले- किन्नरों ने कपड़े उतारकर हंगामा किया दुल्हन के चाचा फूलसिंह ने बताया- सुबह करीब 5 बजे बोलेरो में सवार होकर 6 किन्नर पहुंचे थे। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ये लोग बारातियों से 21 हजार रुपए मांगने लगे। दूल्हे के पिता ने 2100 रुपए दिए तो किन्नर आगबबूला हो गए। इसके बाद वे लोग कपड़े उतारकर हंगामा करने लगे। समधी के हाथ से कैश का बैग छीना चाचा ने बताया- किन्नरों ने मेरे समधी नेमचंद्र के हाथ से कैश बैग छीन लिया। बैग में करीब 60 हजार रुपए थे। विरोध पर गाड़ी में से तमंचा निकालकर लाए और फायरिंग शुरू कर दी। ईंट-पत्थर भी फेंके। इस हमले में दूल्हे के भाई गौरव को गोली लग गई। वह भी घायल हो गया। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि 6 किन्नरों को हिरासत में लिया गया है। इनमें सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी शामिल है। दूल्हे के भाई को सिर पर ईंट लगने की पुष्टि हुई है। लूट की कोशिश, जानलेवा हमला, बलवा, पथराव और दहशत फैलाने का केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट भी लगा है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें भास्कर सर्वे: लोग चाहते हैं-UP के 354 विधायकों को टिकट न मिले, भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे, 88% भाजपा, 91% सपा विधायकों से लोग नाखुश यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। मौजूदा 400 में से 354 यानी 88.5% विधायकों को लोग 2027 के चुनाव में दोबारा उम्मीदवार देखना नहीं चाहते। यूपी में केवल 39 विधायक ही दोबारा उम्मीदवारी के लिए जनता की पसंद हैं। 7 विधायकों को लेकर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके हैं। इनमें शाहजहांपुर विधायक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर, पिता किसान:यूपी बोर्ड में 80.38% स्टूडेंट पास, सरकारी कॉलेज का रिजल्ट अच्छा रहा
    Next Article
    लखीमपुर में भीषण आग से पूरा गांव जला:10 जानवरों की भी मौत, लोग बोले- रहने के लिए छत भी नहीं बची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment