Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में भीषण आग से पूरा गांव जला:10 जानवरों की भी मौत, लोग बोले- रहने के लिए छत भी नहीं बची

    12 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में भीषण आग से 45 घर जलकर खाक हो गए। 10 से ज्यादा मवेशी जिंदा जल गए। एक चिंगारी से घर में लगी आग तेज हवाओं के कारण फैल गई। कुछ ही देर में आसपास के घरों को चपेट में ले लिया। लोग घंटों तक आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे। लेकिन हवा तेज होने के चलते काबू पाना मुश्किल हो गया। घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जलते घरों के बीच लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। इसी भगदड़ में एक युवक का पैर भी टूट गया। घटना गुरुवार दोपहर मझगई थाना क्षेत्र के बोधिया कला गांव की है। भीषण आग की 2 तस्वीरें… अब पूरी घटना विस्तार से… बौधिया कलां गांव के लोनियन पुरवा में रहने वाले श्रवन पाल के घर से आग की शुरुआत हुई। आग की साफ वजह तो नहीं पता चली। मगर गांव वालों के मुताबिक, किसी चिंगारी से हादसे की आशंका जताई जा रही। दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास तेज हवाएं चल रही थीं। इससे आग की लपटें बेकाबू हो गईं। काफी तेजी से आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। गांववालों को समझ नहीं आ रहा था कि जान बचाएं या आग बुझाएं। कुछ लोग सामान और मवेशियों को बचाने में लगे थे। कुछ आग बुझाने की जद्दोजहद करते दिखे। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में काबू पाया गांव वालों ने आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले आग पूरे गांव में फैल चुकी थी। गांव वालों ने बताया कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और गृहस्थी का सामान सबकुछ जलकर खाक हो गया है। कई मवेशी जिंदा जलकर राख हो गए तो कई बुरी तरह से झुलस गए। आग में जलकर 4 गायें, 4 बकरियों समेत 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। आग इतनी विकराल हो गई कि लोगों ने सामान छोड़कर भागना शुरू कर दिया। भगदड़ में गांव के युवक प्यारे का पैर टूट गया। इस बीच फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पलक झपकते उजड़ गया आशियाना गांव की महिला चुन्नी ने बताया कि पता ही नहीं चला कैसे आग लग गई। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। अनाज, कपड़े, बर्तन, गृहस्थी का सामान, गाड़ी और जरूरी कागजात कुछ भी नहीं बचा है। हमारे मवेशी भी आग में जलकर मर गए हैं। अब परिवार के सामने रहने-खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे ही गांव के कई घर हैं, जिनके पास रहने तक को छत नहीं बची है। हम सरकार और प्रशासन से मदद की मांग करते हैं । दहेज का सारा सामान जलकर खाक हो गया यशोदा की 13 मई को शादी होनी है। परिवार ने शादी की तैयारियों के लिए घर में दहेज और जरूरी सामान पहले से खरीदकर रखा था। लेकिन आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अब हम बेटी की शादी कैसे करेंगे। SDM बोले- पीड़ितों हर संभव मदद करेंगे घटना की सूचना पर तहसीलदार दिव्यांशु शाही, लेखपाल और मझगई थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पीड़ितों में श्रवन, सतीश पुत्र डल्ला, शिवप्यारी पत्नी डल्ला, नन्दराम पुत्र परमेश्वर, बहादुर पुत्र परमेश्वर, अरबिंद पुत्र रामकुमार, किशोर पुत्र रामकुमार, प्रमोद पुत्र ऋषिराम के अलावा कई परिवार शामिल हैं। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित परिवारों को शासन से मिलने वाली हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- ट्रेलर ने पति-पत्नी और 7 महीने की बेटी को रौंदा:तीनों के सिर फटे; महराजगंज में बाइक से अस्पताल जा रहे थे महराजगंज में गुरुवार को एक बाइक से जा रहे परिवार के 3 लोगों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी और 7 महीने की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के सिर फट गए। हेलमेट पहने होने के बावजूद बाइक चला रहे पति की भी जान नहीं बची। पढ़ें पूरी खबर... यह खबर भी पढ़ें… भास्कर सर्वे: लोग चाहते हैं-UP के 354 विधायकों को टिकट न मिले:भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे, 88% भाजपा, 91% सपा विधायकों से लोग नाखुश यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। मौजूदा 400 में से 354 यानी 88.5% विधायकों को लोग 2027 के चुनाव में दोबारा उम्मीदवार देखना नहीं चाहते। यूपी में केवल 39 विधायक ही दोबारा उम्मीदवारी के लिए जनता की पसंद हैं। 7 विधायकों को लेकर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके हैं। इनमें शाहजहांपुर विधायक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में किन्नरों ने दूल्हे के भाई को गोली मारी:नेग में 21 हजार मांग रहे थे, घरवाले 2100 दे रहे थे
    Next Article
    कानपुर में दिनदहाड़े रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी का मर्डर:घर में अकेली थीं, पति दवा लेने गए थे; गमछा ओढ़े बदमाश घर में घुसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment