Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले–होर्मुज में माइन बिछा रहे जहाजों को तबाह करें:होर्मुज हमारे नियंत्रण में, परमिशन के बिना कोई भी जहाज यहां से निकल नहीं सकता

    16 hours ago

    2

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मैंने अमेरिकी नेवी को आदेश दिया कि होर्मुज में बारूदी सुरंगें (माइन) बिछा रहे छोटे से छोटे जहाजों को बिना हिचकिचाहट तबाह कर दिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि बारूदी सुरंग हटाने वाले उनके जहाज स्ट्रेट को साफ कर रहे हैं। उन्होंने इस काम को तीन गुना तेजी से करने का आदेश दिया है। दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह अमेरिका के नियंत्रण में है। अमेरिकी नेवी की परमिशन के बिना कोई भी जहाज यहां से निकल नहीं सकता है। जब तक ईरान किसी समझौते पर नहीं आता, तब तक स्ट्रेट पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उनका नेता कौन है। ईरान युद्ध में बुरी तरह हार रहा है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स तेल पर छूट बढ़ी: अमेरिका ने रूसी तेल की खरीद पर लगी पाबंदियों में दी गई छूट को 30 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला करीब 10 देशों की मांग पर लिया गया है, जो तेल की कमी का सामना कर सकते हैं। ट्रम्प का एकतरफा सीजफायर: अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाया गया। ट्रम्प ने कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ईरान का सीजफायर से इनकार: ईरान ने किसी भी तरह के सीजफायर से इनकार किया है। मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने कहा कि सीजफायर तभी संभव है जब नाकाबंदी हटाई जाए। होर्मुज में जहाज जब्त: ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों को जब्त कर लिया और कहा कि इस रास्ते की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। इससे पहले इन पर गोलीबारी भी की गई। 20 हजार उड़ानें रद्द: यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा ने ईरान युद्ध के बाद बढ़ी ईंधन कीमतों के चलते 20 हजार उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी का फिट रहा पति को खल गया, शटर हैंडिल से सिर पर किया जोरदार हमला, मौके पर ही मौत
    Next Article
    सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर, पिता किसान:यूपी बोर्ड में 80.38% स्टूडेंट पास, सरकारी कॉलेज का रिजल्ट अच्छा रहा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment