Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, अक्षय सहाय बने अध्यक्ष:विमल मोहन मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर शर्मा महामंत्री चुने गए

    5 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के परिणाम शुक्रवार देर शाम को घोषित कर दिए गए,जिसमें अध्यक्ष पद पर अक्षय सहाय ने जीत दर्ज कर नई कार्यकारिणी का नेतृत्व अपने हाथ में लिया। महामंत्री पद पर सुधीर कुमार शर्मा विजयी घोषित हुए, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमल मोहन मिश्र ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इस चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से अधिवक्ताओं के बीच काफी उत्साह और गहमागहमी बनी हुई थी। 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था, जिसके बाद 24 अप्रैल को मतगणना कराई गई और परिणामों की घोषणा की गई। अन्य पदों पर भी कई प्रमुख नामों ने जीत दर्ज की। ज्येष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रोहित मेहरोत्रा और अनुराग श्रीवास्तव विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर शिवनाथ मिश्र ने बाजी मारी। वहीं उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के दो पदों पर आदित्य कुमार वर्मा और शोभित दीक्षित निर्वाचित हुए। इसके अलावा संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर कौशलेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट विजयी घोषित किए गए। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर अजीत कुमार तथा संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अनुज कुमार पाल ने जीत दर्ज की। कार्यकारिणी सदस्यों में भी कई अधिवक्ताओं को सफलता मिली है। वरिष्ठ कार्यकारिणी में अलंकार सिंह, मिथलेश वर्मा, अंजुल पांडेय, धीरेन्द्र यादव, अनिल बाजपेयी और अरविंद मिश्रा विजयी रहे। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी में सरिता देवी, शुभम मिश्रा, दिलीप, पवन प्रताप सिंह, नितिन कुमार सिंह और अनूप को चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बार परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं को बेहतर प्रतिनिधित्व और सक्रिय कार्यशैली की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में सर्राफा व्यापारी को सीने में गोली मारी:दूल थोक मोहल्ले में वारदात, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
    Next Article
    मैनपुरी में टेंट हाउस में सिलेंडर फटने से आग:मेन बाजार में लाखों का सामान खाक, 3 दमकल गाड़ियां जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment