Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन की मौत:उतरावल गांव में करंट लगने से हुआ हादसा, झुलसकर पोल से नीचे गिरे

    23 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में कोतवाली क्षेत्र के उतरावल गांव में शनिवार रात बिजली का फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से 45 वर्षीय संविदा लाइनमैन अंतराम गौतम की मौत हो गई। तेज आंधी-पानी के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे ठीक करने अंतराम गौतम उतरावल गांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने नियमानुसार शटडाउन लिया था, लेकिन पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय अचानक स्टीट वायर में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर पोल से नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इस घटना को विभागीय लापरवाही का गंभीर उदाहरण बताया है। उनका कहना है कि यह सुनिश्चित किए बिना कि लाइन पर कोई कर्मचारी कार्य कर रहा है या नहीं, विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हादसे के 24 घंटे बाद भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मृतक अंतराम गौतम लंबे समय से संविदा पर कार्यरत थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर गहरा आर्थिक संकट आ गया है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद के बढ़पुर चर्च में ईस्टर पर निकला विजय जुलूस:प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का संदेश दिया, प्रार्थना और आतिशबाजी से खुशी व्यक्त की
    Next Article
    बेहट पर विधायक उमर अली या कोई और मजबूत:सपा से रोहित राणा या जानिसार पहली पसंद, कांग्रेस से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment