Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइवेट स्कूलों पर महंगी किताबें बेचने का आरोप:BSA कार्यालय पर प्रदर्शन, 10 की किताब 80 में बेचने की शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में प्राइवेट स्कूलों द्वारा महंगी किताबें बेचे जाने के विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर (संयुक्त मोर्चा) के बैनर तले अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निजी स्कूलों पर किताबों की कीमतों में भारी लूट का आरोप लगाया। ज्ञापन में कहा गया है कि नए शैक्षिक सत्र में बच्चों के अगली कक्षा में प्रवेश के साथ ही अभिभावकों को नई किताबें खरीदनी पड़ती हैं। प्राइवेट स्कूलों ने अपने निर्धारित बुक स्टोर तय कर दिए हैं, जहां से अभिभावकों को किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए अभिभावकों का आरोप है कि जिन किताबों की कीमत बाजार में कम है, वही किताबें स्कूलों द्वारा तय दुकानों पर कई गुना महंगे दामों में बेची जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 10 रुपये में मिलने वाली किताब को 80 रुपये तक में बेचा जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। अभिभावकों ने कहा कि महंगाई के इस दौर में बच्चों की पढ़ाई कराना पहले ही मुश्किल है, और स्कूलों की यह मनमानी स्थिति को और बिगाड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो अभिभावक बच्चों को स्कूल से निकालने तक को मजबूर हो सकते हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि इस मामले की जांच कर दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके और अभिभावकों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी कांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 3 हॉस्पिटल सीज:कानपुर में कई को नोटिस, OT में मिला बिस्तर, घर में चल रहा था अस्पताल
    Next Article
    उन्नाव में बाइक टक्कर से युवक की मौत:असोहा थाना क्षेत्र में हादसा, पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment