Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद के बढ़पुर चर्च में ईस्टर पर निकला विजय जुलूस:प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का संदेश दिया, प्रार्थना और आतिशबाजी से खुशी व्यक्त की

    21 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के सीएनआई बढ़पुर चर्च में ईस्टर के पावन पर्व पर मसीही समाज ने प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में विजय जुलूस निकाला। यह दिन प्रभु यीशु के मृत्यु पर जय पाकर तीसरे दिन जीवित होने की घटना की याद दिलाता है, जैसा कि पवित्र बाइबल में वर्णित है कि 'वह यहाँ नहीं है, परन्तु जी उठा है'। रविवार सुबह 4 बजे मसीही समाज के लोग नेकपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के पास एकत्र हुए। सभी के हाथों में जलती कैंडल थीं। प्रभात फेरी मसीही भजनों और स्तुतिगान के साथ नेकपुर प्राइमरी स्कूल से शुरू हुई। यह जुलूस आवास विकास और वन विभाग मार्ग से गुजरते हुए पुनः बढ़पुर चर्च परिसर में आकर संपन्न हुआ। चर्च पहुंचकर विश्वासियों ने क्रूस के पास कैंडल जलाकर प्रार्थना की और प्रभु के जीवित होने की गवाही दी। विश्वासियों ने प्रभु की स्तुति व आराधना की इस अवसर पर मसीह समाज ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि प्रभु यीशु मसीह जीवित हैं और उनका पुनरुत्थान संपूर्ण संसार के लिए जीवन और आशा का संदेश है। चर्च प्रांगण में विशेष ईस्टर आराधना सभा भी आयोजित की गई। सभा में पादरी मनोज कुमार ने वचन साझा करते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान हमें यह सिखाता है कि मृत्यु अंत नहीं, बल्कि अनंत जीवन की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि परमेश्वर ने अपने पुत्र को मृतकों में से जिलाकर मनुष्य को अपने साथ मेल-मिलाप का मार्ग प्रदान किया। पादरी ने आगे कहा कि यह पुनरुत्थान हर विश्वास करने वाले के लिए नई आशा, नया जीवन और उद्धार का प्रमाण है। आराधना सभा के दौरान प्रभु भोज भी दिया गया और विश्वासियों ने प्रभु की स्तुति व आराधना की। आराधना के समापन पर मसीही समाज को ईस्टर के प्रतीक स्वरूप अंडे वितरित किए गए। इस अवसर पर आतिशबाजी कर पुनरुत्थान का आनंद व्यक्त किया गया। पादरी ने सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि गुड फ्राइडे को सूली पर चढ़ाए गए प्रभु यीशु मसीह तीसरे दिन जी उठे और आज भी जीवित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी से बाधवा लेकर शीतला माई धाम निकले नाविक:DJ की धुन पर बीच गंगा नाचते-गाते दिखे, बासौड़ा का लगाते हैं भोग
    Next Article
    संतकबीरनगर में फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन की मौत:उतरावल गांव में करंट लगने से हुआ हादसा, झुलसकर पोल से नीचे गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment