Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद रमेश अवस्थी ने PM को भेंट की 'ब्रह्मोस':PM आवास पर परिवार के साथ मिले, कानपुर के विकास कामों पर हुई चर्चा

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ आत्मीय भी रही, जिसमें पारिवारिक स्नेह और राष्ट्र सेवा के संकल्प की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर हालचाल जाना और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री को ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसे आत्मनिर्भर भारत और रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ती ताकत का प्रतीक बताया गया। साथ ही सांसद ने “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। बेटे-बहू को मिला प्रधानमंत्री का आशीर्वाद यह मुलाकात सांसद के लिए खास रही, क्योंकि प्रधानमंत्री ने उनके बेटे सचिन और बहू नूपुर को विवाह के बाद व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े से बातचीत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार के लिए यह पल यादगार बन गया। कानपुर के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सांसद ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से कानपुर में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है। मेट्रो प्रोजेक्ट, बुनियादी सुविधाओं और औद्योगिक ढांचे को मजबूती मिलने से शहर में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कानपुर का समग्र विकास हो रहा है। सादगी और आत्मीयता भरी रही मुलाकात पीएम आवास पर हुई यह मुलाकात सामान्य राजनीतिक बैठकों से अलग और काफी आत्मीय रही। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हर किसी को प्रेरित करती है। मुलाकात के बाद परिवार ने प्रधानमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इसे अपने जीवन की अमूल्य याद बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाही किले में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति:जौनपुर महोत्सव में निपुण विद्यालयों को मिला सम्मान, टीएलएम प्रदर्शनी भी लगी
    Next Article
    रामपुर में मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने की मांग:व्यापार मंडल ने सीएमओ से मिलकर नाराजगी जताई, लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment