Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने की मांग:व्यापार मंडल ने सीएमओ से मिलकर नाराजगी जताई, लापरवाही का आरोप लगाया

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना में हो रही देरी को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) दीपा सिंह से मुलाकात कर कॉलेज का संचालन जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बेनजीर और जगतपुर गांव की लगभग 100 बीघा जमीन उद्यान विभाग से मेडिकल कॉलेज के लिए हस्तांतरित होनी थी। इसका प्रस्ताव पूर्व में भेजा जा चुका है, लेकिन भूमि का नामांतरण अभी तक नहीं हो सका है। उन्होंने पीपीई मॉडल पर स्वीकृत मेडिकल कॉलेज के संचालन और इसमें निवेश करने वाली फर्म को भी जल्द स्पष्ट निर्देश देने की बात कही, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मुद्दे पर लापरवाही बरत रहा है, जिससे परियोजना की प्रगति धीमी है। मंडल ने यह भी कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गरीब जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इलाज के लिए अपने घर, मकान और बच्चों की शादी के लिए रखी गई ज्वेलरी तक बेचनी पड़ रही है। समय पर इलाज न मिलने के कारण कई लोगों की जान भी जा रही है। व्यापार मंडल ने बताया कि वे इस संबंध में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से तीन बार मिल चुके हैं और मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रदेश मंत्री पप्पू खान, संरक्षक शाहिद मामू, संगठन मंत्री गोपाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद रमेश अवस्थी ने PM को भेंट की 'ब्रह्मोस':PM आवास पर परिवार के साथ मिले, कानपुर के विकास कामों पर हुई चर्चा
    Next Article
    नोएडा मेट्रो स्टेशन पर युवती ने ट्रैक पर लगाई छलांग:पुलिस ने गंभीर हालत में भर्ती कराया, सेक्टर-16 में कुछ देर प्रभावित रहीं सेवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment