Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात:अमेठी से ARO स्थानांतरण न करने और शुल्क असमानता पर कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमेठी क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे उठाए, जिनमें सेना भर्ती कार्यालय (ARO) के प्रस्तावित स्थानांतरण को रोकना और क्षेत्रीय शैक्षिक संस्थानों में शुल्क असमानता को दूर करना शामिल है। सांसद शर्मा ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि अमेठी स्थित सेना भर्ती कार्यालय (ARO) वर्ष 1988 से स्थापित है। यह कार्यालय अमेठी सहित आसपास के लगभग 13 जनपदों के युवाओं को भारतीय सेना में सेवा का अवसर प्रदान करता रहा है। उन्होंने बताया कि इसके प्रस्तावित स्थानांतरण से हजारों युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सांसद ने इस निर्णय को तत्काल निरस्त करने की मांग की। उन्होंने हाल ही में लोकसभा में भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था। इसके अतिरिक्त, सांसद ने क्षेत्रीय शैक्षिक संस्थानों से जुड़ा एक अन्य महत्वपूर्ण विषय भी रक्षा मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इंडो-रशिया राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) और आयुध निर्माणी, कोरवा (अमेठी) से जुड़े कर्मचारियों के बच्चों के लिए एचएएल द्वारा संचालित विद्यालय में शुल्क संरचना में असमानता है। एक ही मंत्रालय के अधीन संस्थानों के बावजूद फीस में अंतर होने से कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने इस विषय में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद किशोरी लाल शर्मा द्वारा उठाए गए दोनों मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने इन मामलों की जांच करने और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया शव:हाईकोर्ट के आदेश पर कार्यवाही, पत्नी पर हत्या का आरोप
    Next Article
    गोरखपुर में MCC हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का हुआ समापन:खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र भी दिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment